फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा शास्त्र: हथेली पर मौजूद रेखाएं दिलाती हैं धन लाभ और सुख समृद्धि

Mon, 26 Oct 2020 10:53 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
palmistry
हाथों की रेखाओं के द्वारा व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र बहुत ही प्राचीन है मनुष्य के हाथों की रेखाएं समय-समय पर बदलती रहती हैं। जिससे हमारे हाथों की रेखाएं मिलकर कई तरह के योग और  चिह्न बनाती हैं। जिनका हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं से बहुत गहरा संबंध होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथों की रेखाओं से जाना जा सकता है कि किसी व्यक्ति को धन लाभ होगा। तो चलिए जानते हैं कि रेखाएं कब बनाती है धन लाभ के योग...
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
भाग्य रेखा बहुत ही महत्वपूर्ण रेखा होता है। जब भाग्य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा में किसी प्रकार का कोई दोष नहीं होता है और ये तीनो रेखाएं मिलकर त्रिकोण का निर्माण करती है, तो ऐसी स्थिति में मनुष्य को धनलाभ होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
हस्तरेखा
विवाह रेखा से भी व्यक्ति के जीवन में धनलाभ के योग बनते हैं।जब किसी की विवाह रेखा बिना टूटे बिना किसी रेखा की काट के सीधे गुरु पर्वत की ओर चली जाती है और मस्तिष्क रेखा में कोई दोष नहीं होता है। तो ऐसे लोगों के जीवन में शादी के बाद धनलाभ का योग बनता है। ऐसे लोगों को ससुराल पक्ष या फिर प्रेमी की ओर से धन लाभ होता है। 

4 of 5
हस्तरेखा
अगर किसी की हथेली में सूर्य रेखा सीधी और स्पष्ट हो हाथ भारीपन लिए हो शनि और सूर्य की उंगलियां एक समान सीधी हो और भाग्य रेखा मणिबंध से सीधी शनि पर्वत तक जाती हो साथ ही में हथेली गुदगुदी और मुलायम हो तो व्यक्ति के जीवन में  धन लाभ के योग होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
(प्रतीकात्कमक तस्वीर)
जिन लोगों की हथेली में गुरु पर्वत पर स्पष्ट रुप से त्रिकोण का चिह्न बनता हो और भाग्य रेखा में किसी तरह का कोई दोष न हो हाथ भारी हो तो ऐसे व्यक्तियों को अपने जीवन में कुछ समय के अंतराल पर धन लाभ होता रहता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें