फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 9 June: इन चार मूलांक वालों को व्यापार और करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Mon, 08 Jun 2026 04:49 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
Ank Jyotish 9 June - फोटो : अमर उजाला
अंक -1
आज का दिन आपके लिए कुछ नए मौके लेकर आएगा। इस दौरान आपकी बातों और व्यक्तित्व का लोगों पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे। धन लाभ के योग बनेंगे।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

2 of 9
Ank Jyotish 9 June - फोटो : adobe stock
अंक -2
मूलांक 2 वालों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार और करियर से जुड़े मामलों में नई संभावनाएं बन सकती हैं। इसके अलावा सोच-समझकर उठाया गया कदम भविष्य में लाभ देगा। विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

3 of 9
Ank Jyotish 9 June - फोटो : adobe stock
अंक - 3
विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। आप काम या पढ़ाई को लेकर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। मूलांक 3 वालों का झुकाव सामाजिक और धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा। प्रेम संबंधों में हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। इस समय आपसी समझ से स्थिति संभल जाएगी।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - हरा

4 of 9
Ank Jyotish 9 June - फोटो : adobe stock
अंक - 4
दिन आपके लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आपको हानि पहुंचा सकते हैं। किसी काम के लिए अचानक प्रशंसा या सम्मान मिलने की संभावना है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन

5 of 9
Ank Jyotish 9 June - फोटो : adobe stock
अंक - 5
मूलांक5 वालों के काम में लापरवाही करने से बचना होगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। इसके अलावा आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन

6 of 9
Ank Jyotish 9 June - फोटो : adobe stock
अंक - 6
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। किसी खुशखबरी की प्राप्ति भी आपको हो सकती है। व्यापारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए नए कपड़े खरीदने का मन बना सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग -पीला
विज्ञापन

7 of 9
Ank Jyotish 9 June - फोटो : adobe stock
अंक - 7
प्रेम जीवन में कोई सुखद सरप्राइज मिलने के संकेत हैं। आज आपकी भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी, इसलिए छोटी-छोटी बातें भी दिल को छू सकती हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा। मन की बात किसी करीबी से साझा करने पर राहत मिलेगी।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग- ग्रे

8 of 9
Ank Jyotish 9 June - फोटो : adobe stock
अंक - 8
मूलांक 8 वालों के लिए दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। किसी खास संदेश की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। कार्यों में मन लगेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - भूरा

Weekly Lucky Horoscope: यह सप्ताह इन चार राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, हर काम में मिल सकती हैं सफलताएं
विज्ञापन

9 of 9
Ank Jyotish 9 June - फोटो : adobe stock
अंक - 9
मूलांक 9 वाले दिनचर्या और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य और काम के बीच संतुलन बनाने का प्रयास सफल होता दिखेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - नारंगी


Kalsarp Yog: अगले 15 दिन इन तीन राशियों के लिए रहेंगे भारी, कालसर्प योग से बढ़ेंगी मुश्किलें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें