Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
अंक 1
मूलांक एक वालों के लिए 4 मार्च का दिन खुशियों और उन्नति से भरा हुआ होगा। लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी करने से बचना होगा। किसी जरूरी कामों को करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी दूसरे के मामलों में बोलने से बचना होगा। शाम तक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
2 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
मूलांक 2 यानी जिन जातकों का जन्म किसी महीने की 2, 11 , 20 और 29 तारीख होता है उनका मूलांक दो माना जाता है। मूलांक 2 वालों के लिए दिन अच्छा और सुख-सुविधाओं से भरा हुआ होगा। आपको कार्यस्थल पर नई-नई चीजों को करने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा क्योंकि आपको कहीं दूसरी जगहों से नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। लेकिन आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। शुभ अंक- 6
शुभ रंग-लाल
विज्ञापन
3 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
मूलांक 3 वाले जातक आज के दिन कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके अंदर जोश और आत्मविश्वास बना रहेगा। आपके अंदर ऊर्जा का स्तर बेहतर बना रहेगा। प्रेम संबंधों कुछ गिरावट आ सकती है जिससे आपका मन उदास रह सकता है। लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
4 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
मूलांक 4 वालों को आज बहुत ही अनुशासन के साथ चलना होगा। कुछ अधूरे कामों को करने आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको किसी दूसरे के मामलों में बोलने से बचना होगा। अपनी आय और व्यय का संतुलन बनाकर चलना होगा। इस मूलांक के लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा और लाल
विज्ञापन
5 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
मूलांक 5 के लिए दिन मेल-जोल और भागदौड़ से भरा रहेगा। जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। लेकिन आपको धन और कागजातों में साइन करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। शुभ अंक- 45
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
6 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
मूलांक 6 वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपके कामों की सराहना होगी। आज के दिन आपकी किसी तरह की पुरानी समस्याओं का हल मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को रोमांटिक अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
मूलांक 7 वालों की आज योजनाएं कामयाब होंगी। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। आप किसी दूसरे की बात में आ सकते हैं और धन का निवेश भी करने के लिए तैयार रह सकते हैं। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नारंगी
8 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
मूलांक 8 वालों के लिए पैसों से जुड़ी परेशानियों का अंत होगा। आपको इससे राहत और मन में चल रहे तनावों से छुटकारा मिलेगा। आपको आज के दिन दूसरे की आलोचना करने से बचना होगा। किसी महत्वपूर्ण काम के चलते आपको विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। जहां से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
मूलांक 9 वालों के लिए दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। आपकी आय में इजाफा हो सकता है। धर्म-कर्म में आपकी रूचि आज के दिन बनी रहेगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आपको किसी दूसरे के मामलों में सोच-समझकर बोलना होगा। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- आसमानी