फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 29 April: मूलांक 9 की खत्म होगी सभी परेशानियां, होगी नई शुरुआत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Tue, 28 Apr 2026 03:55 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
29 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 29 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल  बुधवार, 29 अप्रैल 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 29-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा  2 +9 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 =25, फिर 2 +5   =7  , यानी कल  का भाग्यांक 07  है। मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है।  इस मूलांक के लोग थोड़े रहस्यमय, आध्यात्मिक और बुद्धिमान माने जाते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 
Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
29 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 1
आज का दिन आपको धैर्य और अनुशासन रखने की सलाह देता है। आप तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन अभी योजनाओं को सही तरीके से व्यवस्थित करना जरूरी है। कामकाज में बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सेहत पर ध्यान दें और रिश्तों में थोड़ा नरम व्यवहार रखें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
29 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 2
आज का दिन आपको थोड़ा भावुक बना सकता है, लेकिन यह समय खुद को व्यवस्थित करने के लिए अच्छा है। टीमवर्क से पुराने काम पूरे होंगे। दूसरों की बातों को दिल पर लेने से बचें और रिश्तों में खुलकर बातचीत करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

4 of 10
29 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 3
आज आपको गंभीरता से काम करने की जरूरत है। पैसों और काम की योजना बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आलस छोड़कर दिनचर्या पर ध्यान दें। बातचीत में सावधानी रखें ताकि किसी को आपकी बात बुरी न लगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
29 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 4
आज का दिन आपके लिए बहुत मजबूत और सफल रहने वाला है। कामकाज में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बड़े काम पूरे हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी, बस लंबे समय तक एक ही जगह बैठने से बचें। रिश्तों में प्यार और समय देना जरूरी है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
विज्ञापन

6 of 10
29 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 5
आज दिन थोड़ा धीमा रह सकता है, लेकिन यह भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है। पुराने काम पूरे करें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। रिश्तों में समझदारी दिखाएं और जिम्मेदारियों से बचें नहीं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन

7 of 10
29 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 6
आज धन और कामकाज के मामले में अच्छा दिन रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पुराने तनाव कम होंगे। रिश्तों में पुरानी बातें छोड़कर नई शुरुआत करने का समय है। तनाव से दूर रहें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला

8 of 10
29 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 7
आज का दिन योजना बनाने और ध्यान केंद्रित करने के लिए अच्छा है। अकेले रहकर सोचने से मन शांत रहेगा। रिश्तों में बातचीत सोच-समझकर करें और अपनी बात को शांत तरीके से रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला

9 of 10
29 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 8
आज करियर और पैसों के मामलों में अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें और परिवार को समय देना न भूलें। अहंकार से बचना जरूरी है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन

10 of 10
29 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 9
आज पुराने काम पूरे होने का समय है और मेहनत का फल मिलेगा। भावनाओं में बहने से बचें और वर्तमान पर ध्यान दें। रिश्तों में सुधार और माफी का अच्छा अवसर है।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: सुनहरा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें