फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 26 May: इन मूलांक वालों को व्यापार में मिलेगी खुशखबरी, रिश्तों में भी बढ़ेगा अपनापन

Tue, 26 May 2026 06:59 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। घर में किसी मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस समय भावनात्मक रूप से आप खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। हालांकि, छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस करने से बचने की जरूरत है, वरना रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।
शुभ अंक-29
शुभ रंग-लाल
विज्ञापन

2 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 2
आज आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने वाला है। रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। पार्टनर की भावनाओं को भी समझने की कोशिश करें। इसके अलावा नए निवेश का हिस्सा बन सकते हैं। हंसी-मजाक और प्यार भरे पलों के बीच दिन खुशनुमा बीतेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

3 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 3
नए विचारों पर काम करने का अच्छा समय है। पुरानी बातों को भूलकर रिश्तों में भी एक नई शुरुआत आप कर सकते हैं।खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- पीला

4 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 4
आज आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कोई खास तोहफा लेकर आ सकते हैं। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। इस समय स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी अधिक जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। धैर्य और प्यार से परिस्थितियां संभल जाएंगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

5 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 5
आज आपकी पर्सनालिटी और व्यवहार लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आज लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से राहत महसूस होगी। दोस्तों और परिवार के साथ बिताया समय यादगार रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

6 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 6
मूलांक 6 वालों का आज सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में हर बात पर तुरंत भरोसा करने से बचें। सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके लिए लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

7 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 7
आज का दिन मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है।  लेकिन अगर आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे, तो रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। वहीं  कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें और धैर्य के साथ फैसले लें, इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

8 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 8
सकारात्मक सोच आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसके अलावा किसी बड़े निवेश या खर्च से पहले अच्छे से विचार कर लें। धैर्य और समझदारी आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

9 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 9
किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से पूरा करने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें