फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 26 June: मूलांक 1 और 5 के लिए सफलता और नए अवसरों का दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Fri, 26 Jun 2026 07:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

26 जून 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार नई संभावनाओं, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है। आज का भाग्यांक 6 शुक्र ग्रह से संबंधित है, जो प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य और रिश्तों में सामंजस्य का प्रतीक माना जाता है। जानें सभी मूलांकों के लिए आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल।
विज्ञापन
1 of 10
26 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish 26 June 2026: 26 जून 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार नई संभावनाओं, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है। आज की तिथि 2+6+0+6+2+0+2+6 = 24 और 2+4 = 6 के अनुसार आज का भाग्यांक 6 बनता है। अंक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जो प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य, सुख-सुविधा और रिश्तों में सामंजस्य का प्रतीक है। शुक्र के प्रभाव से आज लोगों के निजी जीवन और रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है, साथ ही प्रेम संबंधों में मधुरता आने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में भी सहयोग और टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए माहौल अनुकूल रह सकता है, जबकि व्यापारियों को नए सौदे और लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह दिन रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। हालांकि, अत्यधिक भावनात्मक निर्णय लेने से बचना होगा। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार 26 जून 2026 का दिन सभी मूलांकों के लिए कैसा रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है और संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि आपको खुशी दे सकती है। निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक- 63
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज करियर से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। ऑनलाइन कार्यों या खरीदारी में लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य जैसे विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और सम्मान मिलने के योग हैं। परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं और घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से कोई सुखद उपहार या सहयोग मिल सकता है।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला

 

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
यदि लंबे समय से किसी कार्य को लेकर परेशान थे तो आज राहत मिलने की संभावना है। व्यापार में नए संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। परिवार में शांति और सामंजस्य बना रहेगा। निवेश के मामलों में दिन सामान्य रहेगा, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। घर में किसी अतिथि के आगमन से सकारात्मक माहौल बनेगा। शिक्षा और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि या वेतन में बढ़ोतरी के संकेत मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- वायलेट

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज आपको पुराने मामलों को लेकर कुछ मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी उदासीनता रह सकती है, लेकिन व्यापार में अच्छी स्थिति बनी रहेगी।
शुभ अंक- 57
शुभ रंग- बैंगनी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
व्यापार में नए अवसर मिलने की संभावना है, लेकिन किसी पर अधिक भरोसा करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। विवाह से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। आज आप अपने शौक और सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक- 36
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। निवेश के मामलों में अभी रुकना बेहतर रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें