फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 26 April: मूलांक 1 और 9 वालों के लिए बन रहे हैं सफलता के योग, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sun, 26 Apr 2026 07:32 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
26 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 26 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल  रविवार, 26 अप्रैल 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 26-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा  2 +6 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 =22, फिर 2 +2  =4     यानी कल का भाग्यांक 04  है। मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है। राहु के प्रभाव के कारण ये लोग चतुर, विद्रोही, दूरदर्शी, और बेहतरीन योजनाकार होते हैं।  आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 
Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम
विज्ञापन

2 of 10
26 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 1
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी।। अपने आत्म विश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे वे सफल होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
26 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 2
मानसिक रूप से आप डर, तनाव और अन्य परिसरों से मुक्त होंगे। आज मनोरंजन और रोमांस का दिन मन प्रसन्न रहेगा। जिस चीज की आपको तमन्ना थी वह आपकी लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत धैर्य और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हल्का हरा

4 of 10
26 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 3
आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ प्राप्ति । आप अपने बड़े बेटे के सहयोग व्यापार में प्रगति होगी।शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। शिक्षक के लिए दिन स्पेशल है।
शुभ अंक -2
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
26 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 4
कुछ पुरानी समस्याओं से परेशानी होगी। कम्प्यूटर, मशीनरी आदि कार्य कर रहे जातकों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी आखर या पेट की तकलीफ परेशान कर सकती ।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - कत्थई
विज्ञापन

6 of 10
26 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 5
नए दोस्तों की कंपनी अच्छी लगेगी। कार्यक्षेत्र में आनंद आएगा। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक  -10
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

7 of 10
26 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 6
आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक परेशानी रहेगी। व्यापार में नुकसान की संभावनाएं भी बन रही हैं। आज कोई भी कार्य शुरू करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - हल्का नीला

8 of 10
26 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 7
सेहत बढ़िया रहेगी। आप पूर्ण उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यह आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि करेगा। विवाह योग्य हैं तो कहीं रिश्ते की बात चल सकती है।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - नीला

9 of 10
26 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 8
आज चुनौतियां आएंगी, लेकिन अपनी बुद्धि और साहस से आप उन्हें पार कर लेंगे। आपकी मधुर भाषा का लाभ आपको मिलेगा। परिवार एवं जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि की खबर सुनने को मिलेगी।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

10 of 10
26 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 9
दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। दूसरों की मदद के लिए आप तत्पर रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। आज दिन सार्थक होगा। पति-पत्नी के संबंध मजबूत होंगे।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग- लाल




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें