फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 22 December: मूलांक 6 वालों का अधिकारीयों से तालमेल बढ़ेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Mon, 22 Dec 2025 07:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक उसके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और फैसले लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। यह अंक यह दर्शाता है कि आप जीवन को किस नजरिए से देखते हैं, किन अवसरों की ओर आकर्षित होते हैं और आपको किन तरह की परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
22 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 22 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन नई शुरुआत के संकेत दे रहा है। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनी योजनाओं को साफ़ सोच के साथ आगे बढ़ाएं। प्रेम जीवन में आप अपनी बात मजबूती से रखेंगे, लेकिन यह ध्यान रखें कि आपका व्यवहार सकारात्मक प्रभाव डाले। नेतृत्व क्षमता आपको सफलता दिला सकती है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज आप भावनात्मक रूप से अधिक संवेदनशील रहेंगे। दूसरों की बातों को ध्यान से सुनना और समझना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में धैर्य और संवाद बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में छोटे मतभेदों को समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज आपके शब्दों में मिठास और ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और नए रिश्तों की शुरुआत या पुराने संबंधों में मजबूती आ सकती है। सकारात्मक सोच से दिन और बेहतर बनेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बात संतुलित ढंग से रखें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज धैर्य और अनुशासन आपके लिए सबसे अहम रहेंगे। रिश्तों में जिम्मेदारियों को समझना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर छोटी बातों पर समझौता करना पड़ सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज बदलाव और नए अवसर आपके जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांच बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार करें। स्वतंत्र सोच और खुलापन रिश्तों को मजबूत करेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज का दिन प्रेम, सौहार्द और आपसी तालमेल से भरा रहेगा। अपने प्रिय के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग और समर्पण से लाभ होगा।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज आत्ममंथन और गहराई से सोचने का दिन है। अपने और अपने साथी के विचारों का सम्मान करें। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है, लेकिन यह जल्द ही सुलझ जाएगा। धैर्य और संवेदनशीलता रखें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज व्यवहार में संतुलन और व्यावहारिकता बनाए रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव आ सकता है, लेकिन संयम से स्थिति संभाल लेंगे। रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता मजबूती लाएगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज आप जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। कार्यक्षेत्र में मतभेद होने पर धैर्य और समझदारी से काम लें। रचनात्मक सोच आपको सफलता दिला सकती है।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- गुलाबी



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें