फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 21 January: कौन-सा मूलांक देगा आज सफलता और कौन बरतें सावधानी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Wed, 21 Jan 2026 12:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: 21 जनवरी 2026 के लिए यह दैनिक अंक ज्योतिष आपके जन्मतिथि के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें आपके मूलांक और भाग्यांक के माध्यम से आपके स्वभाव और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं का पूर्वानुमान किया गया है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 21 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की प्रकृति, सोच और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से निर्धारित मूलांक के माध्यम से जाना जाता है। जन्मतिथि में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति के व्यवहार, निर्णय लेने की शैली, सोचने के तरीके और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन अंकों की मदद से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्वानुमान कर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज आर्थिक मामलों को लेकर घर-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, दुर्घटना की आशंका बनी रह सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन मेहनत का फल देने वाला है और धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिलेंगे। जिम्मेदारियों से भागने के बजाय उनका ईमानदारी से निर्वाह करें, इससे आपका जीवन स्तर बेहतर होगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरिया

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज वैवाहिक और प्रेम संबंधों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। बेवजह की बातों में समय न गंवाएं और धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी के व्यवहार से मन थोड़ा परेशान हो सकता है, लेकिन ध्यान और आत्मचिंतन से समाधान मिलेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखना आज आपके लिए जरूरी है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 3
आज किसी भी काम की शुरुआत बिना सोचे-समझे न करें। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। दिन में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं—कुछ काम बनेंगे तो कुछ बिगड़ भी सकते हैं। धैर्य और समझदारी से काम लें, परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 4
विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, परीक्षा या पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आमदनी के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकता है, इसलिए बहस से बचें और संयम रखें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 5
व्यापार के लिहाज से आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि लंबे समय से रुके हुए काम अब गति पकड़ सकते हैं। धैर्य और संतुलन बनाए रखें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 6
आज का दिन आपके लिए खास है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, विशेष रूप से जीवनसाथी आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और साथ में कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। धन लाभ के संकेत हैं और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 7
आज समय का सही उपयोग करना बेहद जरूरी है। बेकार की गतिविधियों से दूरी बनाए रखें। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी नए अनुबंध या समझौते से लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 8
स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ी चिंता रह सकती है। पुरानी बीमारियां दोबारा उभर सकती हैं। बिना किसी वजह के चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ समझदारी और संयम से काम लें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा

विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 9
आज आप अपनी सलाह और योजनाओं से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आपकी बनाई गई रणनीतियां आगे चलकर तरक्की का रास्ता खोलेंगी। यदि बैंक से लोन लेने की योजना है तो दिन अनुकूल है। जीवन में संघर्ष जरूर आएंगे, लेकिन आत्मविश्वास के बल पर आप आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए ध्यान रखें।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: सुनहरा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें