फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish : मूलांक 2 वालों के लिए बदलावों से भरा रहेगा दिन, जानें अपना अंक राशिफल

Tue, 20 Jan 2026 07:52 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: 20 जनवरी 2026 के लिए यह दैनिक अंक ज्योतिष आपके जन्मतिथि के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें आपके मूलांक और भाग्यांक के माध्यम से आपके स्वभाव और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं का पूर्वानुमान किया गया है।
विज्ञापन
1 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Today 20 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की प्रकृति, सोच और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से निर्धारित मूलांक के माध्यम से जाना जाता है। जन्मतिथि में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति के व्यवहार, निर्णय लेने की शैली, सोचने के तरीके और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन अंकों की मदद से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्वानुमान कर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।

Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।

Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। नई नौकरी की प्राप्ति होने से परिवार में सब प्रसन्न रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहने वाली है। उच्च शिक्षा में कुछ रुकावटें आ सकती हैं परंतु चीजों के प्रति धैर्यवान बने रहें। मूलांक 1 वालों के विदेश जाने के योग भी बन सकते हैं।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉयलेट
विज्ञापन

3 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
अंक 2
मूलांक 2 वालों के लिए समय कुछ बदलावों से भरा रहेगा। आप अपने जीवन में नई चीजों को शामिल करने का विचार करेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। इस समय पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। निवेश से भी लाभ अच्छा होगा और कोई वस्तु खरीद सकते हैं।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - हल्का हरा

4 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
अंक 3
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। घर पर कोई मिलने आ सकता है। प्रेमी आपसे विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। हालांकि, व्यापार में थोड़ा ध्यान दें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।आपकी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे।
शुभ अंक -31
शुभ रंग - केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
अंक 4
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, जिस कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। शरीर में दर्द या थकान होने से कई कार्यों को टाल सकते हैं। छात्रों को मनचाहे परिणाम पाने के लिए और प्रयासों की कमी महसूस हो सकती है। दोस्तों के साथ कुछ मस्ती करने की योजना बना सकते हैं। 
शुभ अंक -21
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

6 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
अंक 5
आपके लिए दिन चुनौतियां लेकर आ सकता है। जो काम करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, वह पूरा होगा। हालांकि, कोई कमी आप फिर भी महसूस करेंगे। आप दोस्तों के साथ घूमने-फिरने भी जाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

7 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
अंक 6
आपको निवेश से अच्छा लाभ होने की पूरी संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लेकर आएगी। हालांकि,  व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी साबित हो सकता है। योजनाओं से मनचाहा लाभ होगा। व्यापार को नई दिशा मिलेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद

8 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
अंक 7
विदेश यात्रा करने का सपना आप पूरा करेंगे। आज इस यात्रा से जुड़े कागजातों पर काम करेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास दस्तक दे सकता है। छात्र वर्ग के लोगों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा

9 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
अंक 8
मूलांक 8 वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। परिवार में आप कोई नई वस्तु या वाहन लेकर आएंगे। धार्मिक कार्यों में आज मन अधिक लग सकता है। परंतु  प्रेमी जोड़ों के लिए दिन खास रहेगा। निवेश से अच्छा रिटर्न आप प्राप्त करेंगे। आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
अंक 9
आज का दिन खास रहेगा, क्योंकि, धन संबंधी मामलों में भी मनचाही सफलता की संभावना बनी हुई है। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। खास बात यह है कि, नए मेहमानों का आगमन हो सकता है और घर में हलचल रहेगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक - 8



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें