फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 20 February: मूलांक 1 और 2 वालों का दिन रहेगा लकी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Fri, 20 Feb 2026 12:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से बेहतर रहेगा। दिन की शुरुआत में हल्की थकान या आलस्य महसूस हो सकता है, लेकिन जरूरी कामों को समय पर निपटाने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। अपने मनपसंद शौक या रुचियों में थोड़ा समय बिताना मानसिक थकान कम करेगा। पारिवारिक जीवन में सामान्यता बनी रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीम

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 2
आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा, खासकर निजी रिश्तों में। अत्यधिक भावुक होने से फैसले लेने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने या कुछ हल्की मस्ती करने के अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में सतर्कता बरतें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 3
आज का दिन कामकाज की दृष्टि से काफी व्यस्त रह सकता है। हालांकि सहकर्मियों का सहयोग आपको काम को आसान बनाने में मदद करेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य और सहज रहेगा। साथ ही दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने के मौके भी मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: हल्का लाल

विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 4
आज आपके कुछ जरूरी काम पूरे होने में समय लग सकता है। शुरू में चीजें धीमी रहेंगी, लेकिन किसी सहयोगी की मदद से हालात सुधर सकते हैं। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें, काम समय पर पूरा हो जाएगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी साबित हो सकता है। धैर्य बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गहरा नीला

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 5
आज परिवार और पेशेवर जीवन में तालमेल बैठाने में थोड़ी चुनौती आ सकती है। इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है, लेकिन आप समझदारी और विवेक से हालात को संभाल लेंगे। कहीं बाहर जाने या नए अनुभव लेने के अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी मुद्दे पर बहस होने की संभावना भी है, इसलिए संयम बनाए रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: मैजेंटा

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 6
आज आप अपने मन की करने के मूड में रहेंगे, खासकर कामकाज के मामले में। जो काम आपको पसंद है, उसे करने से तनाव कम होगा और दिन खुशनुमा रहेगा। प्यार और रिश्तों में आज मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: केसरिया

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 7
आज आप किसी खास मित्र के साथ मिलकर कुछ नया योजना बना सकते हैं। काम के क्षेत्र में आपको जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जो उत्साह बढ़ाएगी। हालांकि कुछ लोग आपके काम में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 8
आज आप अपने कामों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे और उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। दिन का थोड़ा समय खुद के लिए निकालें – इससे मानसिक शांति और ऊर्जा मिलेगी। व्यापार से जुड़े मामलों में भी लाभ के संकेत हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बेज

विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 9
आज आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं या देर से पूरे होंगे। सहयोगियों से अपेक्षित मदद नहीं मिल पाएगी, जिससे थोड़ी निराशा हो सकती है। क्रोध करने से स्थिति और बिगड़ सकती है। संयम और धैर्य बनाए रखें, धीरे-धीरे हालात सामान्य होंगे और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें