फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 19 January: मूलांक 1, 5 और 9 को मिल सकता है बड़ा संकेत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Mon, 19 Jan 2026 07:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: 19 जनवरी 2026 के लिए यह दैनिक अंक ज्योतिष आपके जन्मतिथि के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें आपके मूलांक और भाग्यांक के माध्यम से आपके स्वभाव और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं का पूर्वानुमान किया गया है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Today 19 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की प्रकृति, सोच और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से निर्धारित मूलांक के माध्यम से जाना जाता है। जन्मतिथि में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति के व्यवहार, निर्णय लेने की शैली, सोचने के तरीके और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन अंकों की मदद से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्वानुमान कर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 1
आज खर्चे थोड़े ज्यादा हो सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। आप स्पष्टवादी हैं, इसलिए अपने विचारों को सही ढंग से रखें, अन्यथा माता-पिता के साथ बहस हो सकती है।
शुभ अंक: 18 | शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 2
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा और लंबी यात्रा करने का योग भी बन सकता है। किसी भी अनैतिक कार्य से दूर रहें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: जामुनी

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 3
वैवाहिक जीवन के मामले में आज दिन उतना अनुकूल नहीं है। पत्नी या भाई के साथ अनबन हो सकती है। कंप्यूटर क्षेत्र में काम करने वालों को नौकरी में तरक्की के संकेत हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 4
विद्यार्थियों की पढ़ाई में थोड़ी रूकावट आ सकती है। यदि आप वकालत या ज्योतिष के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो नौकरी आवेदन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: नारंगी

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 5
आज का दिन भाग्यशाली है। जमीन-जायदाद में निवेश के लिए उपयुक्त समय है। कानूनी अड़चनों से बचें और किसी गैरकानूनी कार्य से दूर रहें।
शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: नारंगी

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 6
आज सहन शक्ति में कमी महसूस हो सकती है। धैर्य बनाए रखें। किसी की निंदा हो सकती है। विद्यार्थी नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं।
शुभ अंक: 14 | शुभ रंग: खाकी

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 7
आज अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से खुशियों भरी खबर आएगी और शाम अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक: 25 | शुभ रंग: पीला

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 8
कोई नया काम शुरू करने से पहले गंभीरता से सोचें। सही योजना और रणनीति आपके भविष्य को सुखमय बना सकती है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हल्का पीला

विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 9
आज किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा और सम्मान भी मिल सकता है। परिवार में किसी प्रकार का अशुभ समाचार भी मिल सकता है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: फिरोजी 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें