फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 16 May: मूलांक 6 और 9 वालों को मिल सकता है धन और सम्मान, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 16 May 2026 02:36 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
16 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
16 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज गुरुवार, 14 मई 2026 है। तो आज की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 16-05-2026 के सभी अंकों का योग होगा  1+6  + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =21  फिर 2+2=4  , यानी आज  का भाग्यांक 04 है।  मूलांक 4  के स्वामी ग्रह राहु हैं । । राहु के प्रभाव से ये लोग क्रांतिकारी, बहुत मेहनती, योजनाकार, और लीक से हटकर सोचने वाले होते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 10
16 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज आर्थिक मामलों को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। खुद को सकारात्मक बनाए रखने के लिए संगीत या पसंदीदा कार्यों में समय बिताएं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, मौसम संबंधी परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

3 of 10
16 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज धन लाभ के योग बन सकते हैं, लेकिन बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा। परिवार में जमीन-जायदाद को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। निवेश या लेन-देन के मामलों में जल्दबाजी करने से बचें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- गोल्डन

4 of 10
16 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 3
वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ धैर्य और समझदारी से काम लें। छोटी बातों को अधिक बढ़ाने से रिश्तों में दूरी आ सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी

विज्ञापन

5 of 10
16 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 4
आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रह सकता है और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ बेवजह बहस से बचना बेहतर रहेगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलने से करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- क्रीम

विज्ञापन

6 of 10
16 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 5
कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है। दूसरों की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। राजनीति या मशीनरी से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रह सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- फिरोजी

विज्ञापन

7 of 10
16 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 6
अचानक धन लाभ मिलने के संकेत हैं। साझेदारी में किया गया व्यापार फायदा दे सकता है। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन भी संभव है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- बैंगनी

8 of 10
16 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 7
नए विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। सरकारी क्षेत्र से सम्मान या लाभ मिल सकता है। व्यापार को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और महत्वपूर्ण बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

9 of 10
16 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 8
परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नए काम की योजना बना सकते हैं। आर्थिक लेन-देन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

10 of 10
16 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 9
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यवसाय में महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। हालांकि नई संपत्ति खरीदने में अभी सावधानी बरतें। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने और उनकी जरूरतों का ध्यान रखने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- हरा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें