फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 14 Feb: मूलांक 3 और 7 वालों के लिए सुख-समृद्धि, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 14 Feb 2026 08:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Shukra Gochar: शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन तीन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अगर दिख जाए ये चीजें तो समझिए बदलने वाली है किस्मत
विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 1
मूलांक 1 वाले लोग आज अपने कामकाज में व्यस्त रहेंगे और कई नए अवसर सामने आएंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें, छोटे स्वास्थ्य संबंधी मामलों को नजरअंदाज न करें। आर्थिक मामले सामान्य रह सकते हैं, इसलिए किसी भी बड़ा निवेश सोच-समझकर ही करें। व्यापारियों को आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 2
मूलांक 2 वाले लोगों के लिए दिन सामान्य-सा रहेगा। ऑफिस या कामकाज में सहयोग मिलेगा और लोग आपके काम से प्रभावित होंगे। परिवार आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंता कर सकता है। किसी भी नशीली चीज़ से दूर रहें, वरना सांस या स्वास्थ्य की समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: बैंगनी

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 3
मूलांक 3 वाले लोग घर में किसी अतिथि के आने या परिवार की किसी स्थिति के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में किसी से बहस करने से बचें। किसी भी आर्थिक लेन-देन से पहले परिवार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में दिन अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और आराम का समय निकालें।
शुभ अंक: 21
शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 4
मूलांक 4 वाले लोगों के लिए दिन प्यार और परिवार के लिहाज से शुभ रहेगा। घरवालों के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। ऑफिस में आपका काम दूसरों को जलन भी दे सकता है, इसलिए अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। सेहत संबंधी मामलों में डॉक्टर से परामर्श लेना लाभकारी रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: भूरा

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 5
मूलांक 5 वाले लोगों के लिए दिन प्यार के मामले में अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग काम में थोड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए लाभ का अवसर बन सकता है, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। परिवार में किसी को पेट संबंधी समस्या हो सकती है, इसका ध्यान रखें।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 6
मूलांक 6 वाले लोगों के लिए दिन रोमांटिक और सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और लव लाइफ में भी प्यार भरे पल आएंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें, विशेषकर व्यापार में। सेहत को लेकर किसी भी तरह के नशे से दूर रहें।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: नारंगी

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 7
मूलांक 7 वाले लोगों के लिए दिन प्यार और परिवार के मामले में सुखद रहेगा। दिन की शुरुआत किसी धार्मिक या शांतिपूर्ण गतिविधि से करें। शादीशुदा लोग संतान से जुड़ी चिंता महसूस कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। अपने रिश्तों में सहयोग और अपनापन बनाए रखें।
शुभ अंक: 29
शुभ रंग: सफेद

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 8
मूलांक 8 वाले लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यस्थल पर तनाव या चिंता बढ़ सकती है। शादीशुदा जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। ऐसे काम न करें जो आपके आत्मसम्मान को चोट पहुंचाएं।
शुभ अंक: 26
शुभ रंग: नीला

विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 9
मूलांक 9 वाले लोगों के लिए दिन प्यार और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा और व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। सेहत की बात करें तो पेट से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें। बाहर का खाना या अनजाने दवाइयों से दूरी बनाए रखें। अपने काम पर फोकस करें और समय का सही इस्तेमाल करें।
शुभ अंक: 31
शुभ रंग: केसरिया



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें