Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है और छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। इस समय बेहतर होगा कि आप खुद को शांत रखें और अनावश्यक सोच से बचें। शुभ अंक - 14
शुभ रंग - हल्का लाल
अंक 2
आपके लिए दिन शानदार रहने वाला है। माना जा रहा है कि, दिन रिश्तों के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। आपसी समझ और प्रेम में बढ़ोतरी होगी। घर से दूर रहने वालों को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक - 11
शुभ रंग - भूरा
अंक 3
आज आप अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से सोचेंगे। इस दौरान कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। यह समय लक्ष्य तय करने और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल है। हालांकि, अगर अपने कार्यों को लेकर कड़ी मेहनत की थी, तो फल जल्द ही मिलने के संकेत हैं। शुभ अंक - 6
शुभ रंग - पीला
4 of 9
Ank Jyotish 14 April
- फोटो : अमर उजाला
अंक 4
मूलांक 4 वालों के लिए दिन शुभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी और आपका आकर्षण दूसरों को प्रभावित करेगा। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और मन प्रसन्न रहेगा। इस समय कोई खास व्यक्ति आपके करीब आ सकता है। शुभ अंक - 5
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन
5 of 9
Ank Jyotish 14 April
- फोटो : amar ujala
अंक 5
आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत भी पहले से बेहतर बनेगी। जीवनशैली में सुधार आएगा और प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। भावनात्मक रूप से आप खुद को संतुलित महसूस करेंगे। निवेश के लिए दिन सामान्य है। शुभ अंक - 2
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन
6 of 9
Ank Jyotish 14 April
- फोटो : अमर उजाला
अंक 6
आज आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। ध्यान रखें कि, वाणी आपकी समस्या बढ़ा सकती है। इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें और धैर्य से काम लें। समझदारी से लिए गए फैसले आपको सफलता दिला सकते हैं। शुभ अंक - 18
शुभ रंग - सुनहरा
विज्ञापन
7 of 9
Ank Jyotish 14 April
- फोटो : अमर उजाला
अंक 7
आज कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रह सकती है। किसी मीटिंग या चर्चा में आपकी राय को अहमियत मिलेगी। इस समय नए व्यापार को लेकर सभी योजनाएं सफल होती हुई नजर आएगी। अपनी बात को आत्मविश्वास के साथ रखें, सफलता मिलेगी। शुभ अंक - 19
शुभ रंग - बैंगनी
8 of 9
Ank Jyotish 14 April
- फोटो : अमर उजाला
अंक 8
आज आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आप अपने कामों को पूरे जोश के साथ पूरा करेंगे और लोगों पर अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे। यह दिन नई शुरुआत के लिए शुभ है। शुभ अंक - 10
शुभ रंग - केसरिया
अंक 9
आज परिवार के साथ समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा। घर से दूर रहने वालों को कुछ बातें परेशान कर सकती हैं। घरेलू समस्याओं को समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें। अपनों का साथ आपके लिए ऊर्जा का काम करेगा। कला के क्षेत्र में बढ़ेंगे। शुभ अंक - 7
शुभ रंग - गुलाबी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।