फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 11 February: मूलांक 3 और 9 की जिंदगी में आएगा सकारात्मक बदलाव, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Wed, 11 Feb 2026 07:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। आत्मविश्वास के दम पर आप हर काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। दूसरों की बातों में उलझने के बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – क्रीम

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज का दिन शांति और भावनात्मक संतुलन लेकर आएगा। रिश्तों को लेकर आपको कुछ नई समझ मिल सकती है। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। अपनी भावनाओं को सही शब्दों में व्यक्त करने से संबंधों में मजबूती आएगी।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – नारंगी

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 3
आज आप खुद को अधिक रचनात्मक और सामाजिक महसूस करेंगे। कुछ नया सीखने और लोगों से जुड़ने के मौके मिल सकते हैं। अपने विचार खुलकर रखें, सहयोग भी मिलेगा। बस बातचीत में संयम रखें ताकि आपकी बात प्रभावशाली बने।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – हल्का लाल

विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 4
आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो प्रगति तय है। समय प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी होगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गहरा नीला

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 5
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। कुछ नए और रोमांचक अवसर सामने आ सकते हैं, जो जीवन की दिशा बदल सकते हैं। अवसरों को अपनाएं, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – मैजेंटा

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 6
आज का दिन प्रेम और पारिवारिक रिश्तों के लिए खास रहेगा। अपनों से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – केसरिया

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 7
आज आप भीतर की शांति और आत्मचिंतन की ओर आकर्षित रहेंगे। अपने मन की आवाज सुनने का यह अच्छा समय है। ध्यान, योग या आत्मनिरीक्षण से मानसिक सुकून मिलेगा और निर्णय लेने में स्पष्टता आएगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला

अंक 8
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी हो सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। निवेश से पहले सोच-विचार जरूरी है। जोखिम लेने से बचें और अपने काम पर भरोसा रखें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – बेज

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला

अंक 9
आज भावनात्मक और सामाजिक रूप से दिन खास रहेगा। दूसरों की मदद करने की भावना प्रबल रहेगी। समाज और परिवार से जुड़ाव बढ़ेगा। ध्यान रखें कि दूसरों के साथ-साथ अपनी भावनाओं का भी ख्याल रखें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें