फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 1 January 2026: मूलांक 9 वालों को समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, जानें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 01 Jan 2026 07:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक उसके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और फैसले लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। यह अंक यह दर्शाता है कि आप जीवन को किस नजरिए से देखते हैं, किन अवसरों की ओर आकर्षित होते हैं और आपको किन तरह की परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
01 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 01 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
नए साल की शुरुआत आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आई है। आज निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है, मिले हुए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। हालांकि गृहस्थ जीवन में थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है। नए साल के पहले दिन रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है और अधिकांश कार्य सफल रहेंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
नए साल के पहले दिन संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। मन थोड़ा विचलित रह सकता है और दांपत्य जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज शांत और नम्र व्यवहार अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
नए साल की शुरुआत आपके वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। शेयर बाजार या सट्टा जैसे निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में आज का दिन सकारात्मक रहेगा और आपकी मेहनत रंग ला सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
नए साल के पहले दिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। दिन थोड़ा असमंजस भरा रह सकता है। परिवार या करीबी दोस्तों के साथ यात्रा के योग बन सकते हैं। आज पारिवारिक मामलों में सजगता बरतना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
नए साल की शुरुआत में गृहस्थ जीवन में पूरी मधुरता महसूस नहीं होगी। व्यापार और शेयर मार्केट से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और सम्मान मिलेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और दोस्ती के अवसर बनेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
नए साल के पहले दिन वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने काम को व्यवस्थित ढंग से करें। आज अचानक कोई अच्छी खबर आपको खुश कर सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
नए साल की शुरुआत में घर की सुख-शांति थोड़ी प्रभावित हो सकती है। छोटे भाई या किसी करीबी से मतभेद संभव है। आंखों से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है, सावधानी रखें। नए प्रेम संबंध बनने के योग हैं। संतान के दाखिले से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
नए साल के पहले दिन आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन अंत में विजय आपकी ही होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद तुरंत सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। धैर्य रखें, आने वाले समय में परिणाम आपके पक्ष में होंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
नए साल की शुरुआत में समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जमीन या जायदाद से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं, लेकिन इससे परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। संतान से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें