Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
08 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल शुक्रवार, 08 मई 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 08-05-2026 के सभी अंकों का योग होगा 0+8 + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =23 फिर 2 +3 = 5 , यानी कल का भाग्यांक 05 है। मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है जो ज्ञान एवं बुद्धि का प्रतीक हैं आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं।
विज्ञापन
2 of 10
08 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक – 1
आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी रहेगा, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में नए अवसर मिलने की संभावना है। परिवार का माहौल सामान्य और सहयोगात्मक रहेगा, जबकि बच्चों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
3 of 10
08 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक – 2
आज का दिन व्यवसाय और करियर के विस्तार के लिए काफी अच्छा माना जा सकता है। आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, जिससे नए अवसर मिल सकते हैं। विदेशी संपर्क या विदेश यात्रा से जुड़े योग भी बन रहे हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुभ अंक – 12 शुभ रंग – पीला
4 of 10
08 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक – 3
आज कुछ चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है। नौकरी या कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेना जरूरी है। जिस चीज की आप लंबे समय से इच्छा कर रहे थे, उसके मिलने की संभावना भी बन रही है। अपने विरोधियों से सतर्क रहें। शुभ अंक – 10 शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन
5 of 10
08 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक – 4
आज व्यवसाय में नई संभावनाएं और तरक्की के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में बच्चों की किसी इच्छा को पूरा करने का मौका मिलेगा, जिससे खुशी का माहौल बनेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। हालांकि जीवनसाथी के साथ हल्की नोकझोंक संभव है, इसलिए संयम रखें। शुभ अंक – 24 शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
6 of 10
08 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक – 5
आज आप किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर चर्चा में रह सकते हैं और आपकी राय को महत्व मिलेगा। सरकारी कार्यों या कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि परिवार की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन
7 of 10
08 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक – 6
आज आपके निरंतर प्रयासों का अच्छा फल मिल सकता है और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार के लिए कोई निवेश या योजना बन सकती है, जो भविष्य में लाभदायक होगी। घर के लिए कोई उपयोगी वस्तु खरीदने के योग हैं। साथ ही अचानक खर्च भी सामने आ सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – क्रीम
8 of 10
08 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक – 7
आज आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है और व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मित्रों का सहयोग आपको मानसिक संबल देगा। धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य में लाभ देंगे। माता के स्वास्थ्य और मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। शुभ अंक – 54 शुभ रंग – लाल
9 of 10
08 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक – 8
आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी रखें। खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपकी कल्पनाशीलता और योजनाएं सफलता दिला सकती हैं, हालांकि खर्च बढ़ सकता है। शुभ अंक – 34 शुभ रंग – पीला
अंक – 9
आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट थोड़ा प्रभावित होगा। मन भावनात्मक रूप से अस्थिर रह सकता है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। कला और संगीत से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय मेहनत और एकाग्रता बढ़ाने का है। शुभ अंक – 21 शुभ रंग – नीला
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।