फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 08 Feb : मूलांक 5 और 8 वालों को मिल सकती खुशखबरी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 08 Feb 2026 07:30 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने का होगा। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। 
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 2
मूलांक 2 के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा। अच्छी खबरें सुनने को मिल सककती है। आज के दिन आपको दूसरों की बातों से प्रभावित होने से बचना होगा। सेहत के नजिरए से आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। प्रेम जीवन में साथी के प्रति विश्वास बढ़ेगा। 
शुभ अंक: 10
शुभ रंग:  हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 3
मूलांक 3 के लिए दिन सुख, सौभाग्य और सफलता लिए रहेगा। आपके दिमाग में नए तरह के विचार आएंगे। आर्थिक रूप से दिन कुछ अच्छा करने और कुछ पाने का होगा। आपको कुछ भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रहते हुए ही कोई निर्णय करेंगे। रिश्तों में कुछ नयापन करने का मौका मिलेगा। 
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 4
मूलांक 4 के लिए आज के दिन किसी तरह के ठोस फैसलों को लेने का समय है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको जीत का स्वाद मिलेगा। लव लाइफ में पार्टनर के संग आपको बहुत ही ईमानदारी दिखानी पड़ सकती है। 
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन आर्थिक तरक्की पाने के दिन है। जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा। धैर्य और संयम से आपको काम लेना होगा। आज के दिन करियर-कारोबार से संबंधित कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। 
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को निभाने का समय है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा।  जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। प्रेम जीवन में रिश्तों की मर्यादा को आपको अच्छी तरह से निभाना होगा। 
शुभ अंक: 20
शुभ रंग: सफेद

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए दिन मिलाजुला बीतेगा। आज के दिन आपको किसी नई चीजों के बारे में पता चलेगा। किसी भी तरह के आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी करने से आपको बचना होगा। जो लोग अकेले रहते हैं उनको आज किसी तरह की गलतफमियों का शिकार होना पड़ सकता है। 
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए दिन खुशियों से भरा हुआ होगा जिससे आपके आत्मविश्सास में वृद्धि होगी। निवेश संबंधी योजना में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। धन के मामले में आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। प्रेम के मामलों में आपको अपने पार्टनर की बातों को बहुत ही गौर से साथ सुनना और समझना होगा।  आय में इजाफा और कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। 
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए दिन बहुत ही भागदौड़ से भरा हुआ होगा। आज के दिन आप दूसरों के बारे में ज्यादा सोचेंगे। धन संबंधी मामलों को लेकर आज आप काफी उदारता बरत सकते हैं। पार्टनर संग प्रेम और मान-सम्मान के साथ आपको रिश्तों को निभाने की जरूरत होगी। 
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें