फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 4 January: मूलांक 6 वालों की चमकेगी किस्मत, कामकाज में मिलेगी पहचान, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sun, 04 Jan 2026 07:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की जन्मतिथि से निकला मूलांक उसके स्वभाव, सोच और निर्णय लेने के तरीके को गहराई से प्रभावित करता है। यह अंक बताता है कि आप जीवन को किस दृष्टिकोण से देखते हैं, किन अवसरों की ओर सहज रूप से आकर्षित होते हैं और जीवन में आपको किस तरह की परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
04 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Today 04 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक के माध्यम से समझा जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति की सोचने की शैली, व्यवहार, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों के आधार पर मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्व संकेत पाकर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। यानी उस व्यक्ति का मूलांक 5 माना जाएगा। इसी तरह यदि किसी की जन्म तिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहा जाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
अंक ज्योतिष की मदद से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावी और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंक शास्त्र के जरिए जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लाभ के नए अवसर लेकर आ सकता है। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह आपकी सराहना होगी। हालांकि सफलता मिलने पर अहंकार से दूरी बनाए रखें। दिन के अंत में परिवार के लिए कोई उपहार खरीदने का मन बन सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। करीबी लोगों से बातचीत करने से मन हल्का महसूस होगा। नौकरी से जुड़ा कोई नया अवसर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। निवेश से जुड़ी नई योजनाओं में शामिल होने के योग हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
कारोबार में सुस्ती के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्च भी बढ़े रहेंगे। माता-पिता का सहयोग आपको संबल देगा। छात्रों को बेहतर परिणाम पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नया वाहन खरीदने या संपत्ति के लेन-देन के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान सोना-चांदी खरीदना भी शुभ माना जाएगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
पुरानी बातों को लेकर मन में तनाव बना रह सकता है। यदि आप किसी नए रिश्ते में हैं तो वहां से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित रहेगा।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- क्रीम

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में नए लोगों का सहयोग मिलेगा और काम का विस्तार होगा। जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करने से रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा। करियर में प्रगति के योग हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
पुरानी चिंताओं से राहत मिलेगी और स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो लोग घर से दूर रहते हैं, उनके लिए पारिवारिक समय सुखद रहेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। सिंगल लोगों के लिए दिन खुशियों भरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
यदि आपने नौकरी के लिए आवेदन किया था तो आज वहां से अच्छी खबर मिल सकती है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन व्यापार में धन लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें