फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: इन 4 मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा धन लाभ, पढ़ें अपना अंक राशिफल

Tue, 02 Jun 2026 07:36 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
Today Numerology Prediction - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 1
आज रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर के साथ कुछ खास समय बिताएं। आपकी छोटी-सी कोशिश भी संबंधों में नई ताजगी। इसके अलावा दोस्तों के लिए कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी, जिससे दिनभर उत्साह महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मैजेंटा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 2
आज दिनभर सकारात्मक सोच से भरा रहेगा और सफलता का अनुभव भी आपको होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। अचानक आने वाली परिस्थितियों को समझदारी से संभालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 3
परिवार और मित्रों के साथ बिताया गया समय आपको खुशी और मानसिक सुकून देगा। लंबे समय से रुके या अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। धैर्य और संयम बनाए रखने से दिन और भी बेहतर साबित होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग-गुलाबी

4 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 4
पुराने विवादों और गलतफहमियों को दूर करने के लिए दिन अनुकूल है। इस समय प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। साथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 5
यदि आपने पिछले दिनों मेहनत और लगन से कार्य किया है, तो उसके सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो सकते हैं। आज अपनी दिनचर्या और कार्यशैली में कुछ बदलाव करने का विचार मन में आ सकता है। धन लाभ के लिए अधिक मेहनत आज करने पड़ सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 6
आज किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें। विदेश यात्रा या दूर स्थान से जुड़े अवसर सामने आ सकते हैं। इसके अलावा दूसरों पर आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से बचें। कला में निखार के प्रयास सफल होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत के कारण यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग-पीला
विज्ञापन

7 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 7
कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके व्यवहार, व्यक्तित्व और कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। इसके अलावा अपने प्रियजनों के प्रति भावनाएं खुलकर व्यक्त करें। मेहनत का उचित फल मिलेगा। संतान पक्ष से भी कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 8
आज आपको अपनी प्राथमिकताओं को नए सिरे से तय करना जरूरी होगा। निवेश संबंधी मामलों में जल्दबाजी से बचें। कुछ कार्यों में देरी या बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखने से परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। कुछ पसंदीदा लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

9 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 9
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। इसके अलावा संपत्ति और धन से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ समय सुखद रहेगा।
शुभ अंक-22
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें