फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 02 April: मूलांक 6 वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 02 Apr 2026 06:30 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
02 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 02 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन

2 of 10
02 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अनुकूल है। आप खाली समय का आनंद लेंगे और अपने व्यक्तित्व से लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे।
शुभ अंक: 9  
शुभ रंग: ग्रे

विज्ञापन

3 of 10
02 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 2 
कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी मिलेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला

4 of 10
02 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 3 
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन दूसरों पर जल्दी भरोसा करने से बचें।
शुभ अंक: 4  
शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

5 of 10
02 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 4
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, हालांकि समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रयास बढ़ाएंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 42
शुभ रंग: क्रीम

विज्ञापन

6 of 10
02 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 5 
आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यापार में नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं। अचानक लाभ के योग हैं, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, जिसे समझदारी से सुलझाना होगा।
शुभ अंक: 12  
शुभ रंग: क्रीम

विज्ञापन

7 of 10
02 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 6 
आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी बातचीत की कला लोगों को प्रभावित करेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 15  
शुभ रंग: पीला

8 of 10
02 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 7 
किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 7  
शुभ रंग: नीला

9 of 10
02 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 8 
करीबी लोगों से मतभेद मन को परेशान कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से संपर्क होगा और पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन

10 of 10
02 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 9 
घर-परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे। अचानक कोई घटना हो सकती है और जीवनसाथी के कारण मन थोड़ा उदास रह सकता है।
शुभ अंक: 19 
शुभ रंग: काला



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें