Numerology Prediction 15-21 December: अंक ज्योतिष के अनुसार दिसंबर का तीसरा सप्ताह (15 से 21 दिसंबर) कई लोगों के जीवन में अहम बदलाव लेकर आने वाला है। यह सप्ताह हर मूलांक पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा, जिससे किसी के लिए यह समय प्रगति और सफलता का संकेत देगा तो किसी के लिए आत्ममंथन और धैर्य की परीक्षा बन सकता है। खासतौर पर मूलांक 1, 3 और 5 वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा, जहां आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी, आय के नए अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में उन्नति के साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जीवन में कोई नई शुरुआत करने का योग बनेगा, जो आगे चलकर सुखद परिणाम देगा।
वहीं दूसरी ओर, मूलांक 4 और 6 वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। मन में अस्थिरता या बेचैनी महसूस हो सकती है, जिसका असर कामकाज पर भी पड़ सकता है। कुछ कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए इस समय धैर्य और समझदारी से फैसले लेना जरूरी होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि के आधार पर हर मूलांक के लिए यह सप्ताह अलग संदेश लेकर आया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए दिसंबर का यह तीसरा सप्ताह क्या संकेत दे रहा है।