फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनका नाम D से शुरू होता है, ये खबर जरूर पढ़ें, फायदे में रहेंगे

Sat, 11 Nov 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
हिन्दू संस्कृति में ग्रह नक्षत्राें को ध्यान में रखकर व्यक्ति का नाम रखा जाता है और इस नाम का प्रभाव व्यक्ति की जिंदगी पर भी पड़ता है। आपके नाम का पहला अक्षर भी आपके व्यक्तित्व को बता देता है। अंक ज्योतिष के अनुसार नाम के पहले लेटर से किसी भी व्यक्ति के गुण-दोषों के बारे में जाना जा सकता है।

ये भी पढ़ें- अपने जीवनसाथी के नाम से निवेश करें इस भग्यांक वाले, फायदे में रहेंगे
विज्ञापन

2 of 5
अंक ज्योतिष के मुताबिक अंग्रेजी का चौथा लेटर D होता है। यह अक्षर राहु के प्रभाव में होता है, जबकि इसका प्रतिनिध सिंह राशि है। जिन लोगों का नाम इस लेटर से शुरू होता है, वे धुन के पक्के और जिद्दी होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ये एक बार जिस चीज को पाने के लिए सोच लेते हैं, उसे हासिल किए बिना इन्हें चैन नहीं मिलता। इन्हें हारना पसंद नहीं होता। अपनी मेहनत और लगन से जीवन में यह सफलता प्राप्त करते हैं।

4 of 5
शुरुआती दौर में इन्हें भले ही आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़े, लेकिन धीरे-धीरे प्रगति की ओर बढ़ते रहते हैं। इनके पास ज्ञान का भंडार होता है। मित्रों एवं संपर्क में रहने वालों को हमेशा इनसे कुछ न कुछ सीखने का मौका मिलता रहता है।

ये भी पढ़ें- आशिक मिजाज के होते हैं इस मूलांक वाले व्यक्ति, जानें इनकी और भी खूबियां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये हमेशा कुछ अलग करने की चाहत रखते हैं। नवीनता इन्हें पसंद होता है। इनके जिद्दी स्वभाव के बावजूद लोग इन्हें पसंद करते हैं, क्योंकि यह लोगों की बातों को सुनते हैं और होशियारी से अपनी बात रखते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें