ग्रह नक्षत्रों से व्यक्ति का सीधा संबंध होता है। जन्म के समय नक्षत्रों की स्थिति उसकी पूरी जिंदगी को प्रभावित करती है। व्यक्ति के करियर से लेकर व्यवहार और निजी जिंदगी पर भी नक्षत्रों का असर रहता है। अगर आपका जन्म अक्टूबर माह की 17 तारीख को हुआ है तो आपका आने वाला समय उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है।
ये भी पढ़ें- जानिए किन राशि वालों पर इस सप्ताह मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी
विज्ञापन
2 of 4
आने वाला समय उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कई मामलों में प्रतिकूल स्थितियों का सामना करना होगा, ऐसे में संयम और अनुभव से काम लेना आपके हित में रहेगा। सामाजिक मामलों और दूसरों के विषय में हस्तक्षेप मान हानि का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
महत्वपूर्ण मामलों को गुप्त रूप से पूरा करें, दूसरों पर जाहिर करने से काम बाधित हो सकता है। विश्वासपात्रों से धोखा मिलने की संभावना है। न्यायिक मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा, अदालती मामलों में विजयी हो सकते हैं। वर्ष के उत्तरार्द्घ में चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Dhanteras: पूजा के लिए 1 घंटे का मुहूर्त, जानें किस समय करें कौनसी खरीदारी
आर्थिक दृष्टि से आने वाला समय सुखद रहेगा। विज्ञान एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को उन्नति मिलेगी। व्यवसाय में धन लाभ बढ़ेगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।