फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह आप खुद जान सकते हैं कि किस लड़की में क्या है खास बात

विज्ञापन
1 of 11
आपने देखा होगा कि कुछ लड़कियां बहुत जल्दी क्रोधित हो जाती है तो कुछ प्यार से हर चीज को संभालने की कोशिश करती हैं। कुछ लड़कियों में अपने को हॉट दिखाने की चाहत अधिक होती है तो कुछ अपने परिवार और घर गृहस्थी में अधिक रुचि लेती है। यानि हर किसी का व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। अब आप यह जानना चाहते हैं कि कौन कैसा है तो इसके लिए बस आपको उस लड़की का एक चीज जानने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस तरह आप खुद जान सकते हैं कि किस लड़की में क्या है खास बात

2 of 11
यह चीज और कुछ नहीं बल्कि उनकी जन्मतिथि है। अगर आप यह जान लेते हैं कि उस लड़की का जन्म किस तारीख को हुआ है तो आप उसके बारे में कई राज की बात जान सकते हैं, ऐसा अंक ज्योतिष का कहना है।
विज्ञापन

इस तरह आप खुद जान सकते हैं कि किस लड़की में क्या है खास बात

3 of 11
अंक ज्योतिष के अनुसार जिस लड़की की जन्मतिथि 1, 10, 19 या 28 होती है उनका मूलांक एक होता है। ऐसी लड़की काफी समझदारी एवं सामाजिक होती है। इनमें व्यवसायिक क्षमताएं होती हैं जिससे यह न सिर्फ घर को अच्छी तरह संभल सकती है बल्कि पति के काम में भी सहयोग करती है। इनमें आत्मसम्मान एवं आत्मगौरव भरा होता है। यह घर परिवार एवं समाज में अपनी पहचान बनाकर रखने विश्वास करती हैं।

इस तरह आप खुद जान सकते हैं कि किस लड़की में क्या है खास बात

4 of 11
जिन लड़कियों की जन्मतिथि 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक वाली लड़कियां शांत एवं सौम्य स्वभाव की होती है। इनमें सजने संवरने और आकर्षक दिखने की जबरदस्त चाहत रहती है। इसका कारण है कि इनमें आकर्षण का केन्द्र बने रहने की तीव्र इच्छा होती है।
विज्ञापन

इस तरह आप खुद जान सकते हैं कि किस लड़की में क्या है खास बात

5 of 11
किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जिनका जन्मदिन होता है वह मूलांक तीन से प्रभावित होती है। ऐसी लड़कियां मीठा बोलने वाली और परिवार में अधिक रुचि रखने वाली होती है। यह विवाह के बाद अपने पति पर पूरा प्रभाव बनाए रखती है। ऐसी स्त्रियां रोमांटिक भी खूब होती है और संगीत एवं कला में काफी रुचि रखती हैं। पति इनके नाम से व्यवसाय करें तो उन्हें कारोबार में अच्छी सफलता मिलती है।

विज्ञापन

इस तरह आप खुद जान सकते हैं कि किस लड़की में क्या है खास बात

6 of 11
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने के 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है वह मूलांक 4 की होती है। ऐसी स्त्रियों के बारे में अंक ज्योतिष कहता है कि इनका दिमाग तेज होता है और यह बुद्घिमान एवं पढ़ने लिखने में होशियार होती है। इन्हें बन संवरकर रहना बड़ा ही अच्छा लगता है। इन्हें घर से बाहर रहना अधिक पसंद होता है। यह खुले विचारों वाली होती है।
विज्ञापन

इस तरह आप खुद जान सकते हैं कि किस लड़की में क्या है खास बात

7 of 11
जिन लड़कियों का जन्मदिन 5, 15 या 23 तारीख होता है उनका मूलांक 5 होता है। ऐसी लड़कियों के बारे में अकंज्योतिष कहता है कि व्यवहार कुशल और सुलझे विचारों वाली होती हैं। यह जीवन में उन्नति और कामयाबी चाहने वाली होती है। विवाह के बाद यह अपने बच्चों एवं पति की उन्नति में अहम भूमिका निभाती हैं।

इस तरह आप खुद जान सकते हैं कि किस लड़की में क्या है खास बात

8 of 11
किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जिनका जन्म होता है वह स्त्री आमतौर पर रूपवती और आकर्षक होती है। इनका हृदय उदार और ममता से भरा होता है। इनमें परिवार चलाने की अच्छी योग्यता होती है इसलिए यह एक अच्छी मां और पत्नी बनती हैं। अपने व्यवहार एवं गुण के कारण यह समाज में प्रतिष्ठित होती हैं और परिवार में आदर पाती हैं।

इस तरह आप खुद जान सकते हैं कि किस लड़की में क्या है खास बात

9 of 11
जिनका मूलाक 7 होता है यानी जिनकी जन्मतिथि 7, 16 या 27 होती है उन्हें अकेले रहना अच्छा लगता है। इनकी चाहत होती है कि लोग इन पर ध्यान दें। शाद के बाद यह पति से विशेष स्नेह और अपनापन की चाहत रखती है। आर्थिक मामलों में इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है।

इस तरह आप खुद जान सकते हैं कि किस लड़की में क्या है खास बात

10 of 11
जिन लड़कियों की जन्मतिथि 8, 17 या 26 तारीख होती है वह काफी लगनशील और मेहनती होती हैं। यह दिखावा करने की बजाय अपनी बुद्घि, लगन और प्रयास से जीवन में आगे बढ़ती है। यह एक अच्छी सलाहकार होती है और अपने परिवार को बेहतर तरीके से संभालती है।
विज्ञापन

इस तरह आप खुद जान सकते हैं कि किस लड़की में क्या है खास बात

11 of 11
जिन लड़कियों का जन्मदिन किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख होता है वह खुल विचारों की और मनमौजी होती है। इन्हें गुस्सा भी खूब आता है इसलिए इनके साथ जरा कायदे से ही पेश आना चाहिए। यह रोमांटिक होती हैं और जमाने के साथ चलना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें