फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 2018: अपने जन्मदिन की तारीख से जानिए कैसा रहेगा साल 2018

Wed, 20 Dec 2017 09:16 AM IST
अमर उजाला/ टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 10
साल 2017 बीतने में कुछ ही दिन बाकी है ऐसे में अंक ज्योतिष के आधार पर 2018 कैसा रहेगा यह आपके मूलांक पर आधारित होता है। साल 2018 चंद्रमा के नियंत्रण में रहेगा जिसका ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2018 कई लोगों के सफलता के दरवाजे खोलेगा और कुछ अपने नए मुकाम को हासिल करेंगे। आइए जानते हैं कि मूलांक 1 से 9 वालों के लिए साल  कैसा रहेगा। क‌िन मामलों में आपको कामयाबी म‌िलेगी और क‌‌िन मामलों से आपको दूर रहना चाह‌िए।

पढ़ें- साल 2018 में शनि इन 8 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, 4 को करेंगे परेशान
विज्ञापन

2 of 10
अंक एक
मूलांक 1: ज‌िन लोगों का जन्म क‌िसी भी महीने में  1, 10, 19 या 28 तारीख है उनका मूलांक 1 है। एक मूलांक वालों के यह वर्ष आपके ल‌िए उत्साहवर्धक और जीवन में कई बदलाव लाने वाला रहेगा। कई लोगों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। आपके अंक के स्वामी सूर्य आपको कई रूके हुए कार्यों को पूरा करने में सहायक होंगे। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि उत्तेजना और अहंकार पर काबू रखें तो आपके ल‌िए यह वर्ष कामयाबी भरा रहेगा। धर्म-कर्म के प्रत‌ि रुच‌ि आपके ल‌िए लाभप्रद रहेगी।
विज्ञापन

3 of 10
मूलांक 2
मूलांक 2: इस मूलांक के जातकों के लिए साल 2018 काफी कुछ लेकर आने वाला है । जिन लोगों का जन्म किसी महीने में  2, 11, 20 या 29 तारीख है उसका मूलांक 2 होता है। यह वर्ष आपके ल‌िए कई मामलों में सुखद तो कई मामलों में च‌िंता और परेशानी लाने वाला है। इस मूलांक के लोगों के लिए साल 2018 में भाग्य आपका साथ देगा और पूरे साल पैसों कमी महसूस नहीं होगी।नौकरी व्यवसाय में आपकी स्‍थ‌ित‌ि कुल म‌िलकार बढ़‌िया रहेगी अपने प्रयास और मेहनत से व‌िपरीत स्‍थ‌ित‌ियों को अनुकूल बना सकते हैं। अपने काम में सफल होंगे। खान-पान और आराम का भरपूर मौका म‌िलेगा। संतान पक्ष से खुशी म‌िल सकती है। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी इस साल बन रह हैं। पर‌िवार में छोटे-मोटे व‌िवाद होते रहेंगे।

4 of 10
मूलांक तीन - फोटो : number 3
मूलांक 3: जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 3,12,21 या 30 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 3 होता है।इस साल अपनी रचनात्मक क्षमता के कारण आप मान-सम्मान और तारीफ प्राप्त करेंगे। जीवन में प्यार में प्यार के खट्टे म‌ीठे अनुभव आपको आनंद‌ित करते रहेंगे। नौकरी में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रूप से अच्छी रहेगी। मीड‌‌िया और वाण‌िज्य क्षेत्र में सफलता की संभावना अच्छी है। खान-पान में लापरवाही करेंगे तो पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। छात्रों के ल‌िए वर्ष अच्छा है तो मेहनत कीज‌िए प‌र‌िणाम आनंद‌ित करेगा।
विज्ञापन

5 of 10
नंबर 4
मूलांक 4:  जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी महीने की 4,13,22 या 31 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 4 होगा। मूलांक 4 के जातकों के लिए साल 2018 में कई चुनौतियों और परेशानियों से भरा रहेगा । किसी भी काम में सफलता पाने में संघर्ष करना पड़ेगा।नौकरी व्यवसाय के साथ ही जीवन के दूसरे क्षेत्रों मे आपको सजग रहना होगा क्योंक‌ि व‌िरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोश‌िश कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में वर्ष अनुकूल रहना चाह‌िए इस बात की संभावना द‌िखती है। इस वर्ष अपने उत्साह और उम्मीद की डोर थामे रहें और सफलता प्राप्त करने के ल‌िए न‌िरंतर प्रयास करना चाह‌िए।
विज्ञापन

6 of 10
मूलांक 5
मूलांक5: जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 5,14 या 23 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 5 होगा। साल 2018 मिलाजुला रहने वाला है।इस वर्ष आपके जीवन में कई ऐसी घटनाएं हो सकती हैं ज‌िसकी आप कल्पना भी नहीं करते हों। यह घटनाएं अच्छी भी हो सकती है और बुरी भी। आर्थ‌िक मामलों एवं यात्रा के दौरान आपको सावधानी बरतने की जरुरत है।
विज्ञापन

7 of 10
मूलांक 6
मूलांक 6: आपका जन्मद‌िन 6,15 या 24 तारीख को है तो आपका मूलांक 6 है। इस मूलांक वाले व्यक्त‌ि के ल‌िए यह वर्ष धन के मामले में कुल म‌िलाकर अच्छा रहेगा। आय में वृद्ध‌ि होगी लेक‌िन व्यय भी बढ़ेगा। अगर अपने खर्च पर न‌ियंत्रण रख पाते हैं तब जमा पूंजी बढ़ाने में सफल होंगे। वैसे पार‌िवार‌िक एवं प्रेम प्रसंग के मामले में यह वर्ष आपको सुखद एहसास द‌िलाएगा। स्वास्‍थ्य के मामले इस वर्ष को आप अनुकूल समझ सकते हैं। 

8 of 10
मूलांक 7
मूलांक 7:  जिस किसी की जन्मत‌‌िथ‌ि 7, 16 या 25 तारीख है तो उसका मूलांक 7 है। इस वर्ष आपको दूसरों से ज्यादा अपने बारे में सोचना चाह‌िए, मतलब अपनी सेहत, उन्नत‌ि और समाज‌िक प्रत‌िष्ठा के बारे में आपको गंभीरता से सोचने की जरुरत है। अगर ऐसा करेंगे तो आपके ल‌िए यह वर्ष प्रगत‌ि का नया रास्ता खोलेगा। आप अपनी क्षमताओं और कार्यकुशलता का भरपूर इस्तेमाल करें कामयाबी आपके कदम चूमेगी।

9 of 10
मूलांक 8
मूलांक 8: जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 8,17 या 26 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 8 होगा। मूलांक 8 के जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपकी सफलता की राह में कई बाधाएँ आएँगी। इन विषम परिस्थितियों के कारण आप तनाव में भी आ सकते हैं। ये चुनौतियाँ पूर्व में किए गए कार्यों के कारण उत्पन्न होंगी। 
विज्ञापन

10 of 10
मलांक 9
मूलांक 9: जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 9,18 या 27 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 के जातकों के लिए साल 2018 शुभ फलदायी रहने वाला है क्योंकि इस मूलांक का स्वामी मंगल होता है जो उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।इस साल कारोबार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के लिए तो साल 2018 कई मायने में शानदार रहेगा।आपकी रुच‌ि धर्म-कर्म के प्र‌त‌ि रहेगी। पर‌िवार आपसी र‌िश्ते बेहतर होंगे। नौकरी एवं व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा, आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें