फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 9 Dec: इन 4 मूलांक वालों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Tue, 09 Dec 2025 07:24 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के जीवन का विश्लेषण उसके अंकों के आधार पर किया जाता है। जन्मतिथि से निकले ये अंक उसके स्वभाव, सोच, फैसलों और जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव डालते हैं। इन्हीं अंकों की मदद से आने वाली परिस्थितियों, संभावनाओं और दैनिक जीवन में होने वाले बदलावों का अनुमान लगाया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
09 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 9 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का अनुमान मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जो उसकी जन्म तिथि से निर्धारित होता है। अंकशास्त्र में जन्म तिथि के अंकों का योग निकालकर यह पता लगाया जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव, निर्णय क्षमता और जीवन में होने वाली घटनाएँ किस प्रकार प्रभावित हो सकती हैं। मूलांक सामान्यतः 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इन अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल तैयार किया जाता है। इससे व्यक्ति अपने जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और निर्णयों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

 
विज्ञापन

2 of 10
09 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए कोई खास अवसर लेकर आ सकता है। आपका कोई पुराना अटका मामला भी हल आज हो सकता है। निवेश में बड़ी धनराशि आपको मिलेगी। घर में खुशियां बनी रहेगी और विवाह के लिए प्रस्ताव भी मिल सकता है।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
09 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 2 
आज किसी नए काम को लेकर परेशान रहेंगे। आपका बना बनाया हुआ बजट खराब होगा, जिस कारण वाहन खरीदने की कामना अधूरी रहेगी। लेकिन फिर भी मन में पॉजिटिव सोच बनी रहेगी। प्रतियोगिता की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

4 of 10
09 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 3
पुरानी दोस्ती आज एक नया रूप ले सकती है। नौकरी करने वालों को अगर किसी से जरूरी बातचीत करनी है तो शब्दों का चयन सावधानी से करें। बात आपके प्रमोशन पर आ सकती है, क्योंकि आपकी बातों का गहरा असर हो सकता है।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
09 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 4
मन में तनाव रहेगा, जिस कारण पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं। लेकिन घर हो या नौकरी आपको संवाद और समझदारी से मामला सुलझाना होगा। व्यापार में कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
09 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 5
नौकरी में व्यस्तता रहेगी। पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में अधिक संवेदनशीलता आपको उलझा सकती है।दांपत्य जीवन में मिठास लौटेगी। सेहत के मोर्चे पर थोड़ी सावधानी बरतें। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

7 of 10
09 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसरों से भरा रहेगा। जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा आज आप साथी के साथ जिएंगे। अगर वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो दिन शुभ है। हालांकि, आपका नौकरी में मिला-जुला अनुभव रहेगा।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

8 of 10
09 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 7
व्यापार के सभी कार्यों में घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। कोई छोटी इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी।मानसिक रूप से अकेलापन महसूस हो सकता है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

9 of 10
09 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज दिन सामान्य रहने वाला है। यदि आप नौकरी करते हैं, तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है। गले में खराश या हल्की तबीयत खराब जैसी समस्या परेशान कर सकती है।आर्थिक स्थिति मिश्रित रहेगी। किसी को बिना माँगे सलाह देने से बचें, नहीं तो आपकी छवि पर असर पड़ सकता है
शुभ अंक-12
शुभ रंग-पीला
विज्ञापन

10 of 10
09 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 9
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन रहा है। आपको मिले नए अवसर मिलेंगे, जिसका आनंद लें। आर्थिक मामले बेहतर रहेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी।
शुभ अंक -38
शुभ रंग-हरा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें