अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
6 मई का यह दिन आपके लिए क्या संभावनाएं लेकर आया है, यह आपके मूलांक पर निर्भर करता है। अंक ज्योतिष के अनुसार हर संख्या खास होती है, जो आपके स्वभाव, निर्णय और दिन की दिशा तय कर सकती है। अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन दिन आत्मविश्लेषण और आंतरिक शांति का रहेगा। आपकी आज आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। निवेश के लिए आपको नए अवसर मिल सकते हैं। किसी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन घर पर कर सकते हैं। इस दौरान कोई निर्णय भावनाओं में बहकर न लें। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 2
आज स्वास्थ्य में चल रही सभी परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनका प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको इनकम के सोर्स भी मिल सकते हैं। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आत्मविश्वास बढे़गा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। रिश्तों में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। इतना ही नहीं पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार के मामलों में शांति बनाए रखें। निवेश करने के लिए समय उत्तम है। शुभ अंक - 6
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 4
आज आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे। इस दौरान भाई-बहनों के साथ मिलजुल कर काम करने पर लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। छात्रों को शिक्षा आदि को लेकर कोई बड़ी चिंता दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 5
आज दिन आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। व्यापार में किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को लेने से पूर्व अनुभवी व्यक्ति से सलाह करें। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के नवीन स्रोत तो बढ़ेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता उससे ज्यादा हो सकती है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 6
किसी पुराने काम को लेकर आज कोई मीटिंग करेंगे। रिश्तों में गलतफहमियों को दूर करने के लिए समय निकालें। अपना शेष समय अवसरों को ढूंढने में लगाएंगे। धन को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 7
आज का दिन यात्रा पर जा रहे लोगों के लिए खास रहेगा। आप जिस भी काम को हाथ लगाएंगे, वह अवश्य पूरा होगा। यात्रा मचाही और लाभकारी साबित होगी। कोर्ट के मामलों में अधिक धैर्य बनाए रखना होगा। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 8
आज व्यवसाय से जुड़े लोग धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें। सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है। लेकिन आज नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा । शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
अंक 9
नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू जिम्मेदारियों को निभाना भी आपके लिए चुनौती साबित होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला