फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 06 Jul 2024 07:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष- 6 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बन सकते है, जिसमें आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं  गति पकड़ सकती है। विदेशो में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन काल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान देंगे, जिससे आपको अपने कामों को पूरा करने में समस्या होगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। धन का लेनदेन करें, तो उसे पूरी लिखा पढी करके करें, नहीं तो बाद में आपको झूठा साबित किया जा सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यक्तित्व की भावना को बल मिलेगा। आपके जीवन शैली पहले से आकर्षक रहेगी और आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बनाए रखने के लिए रहेगा। आज अपनी सकारात्मक सोच को बनाए रखें और आपके खूब काम आएगी। नौकरी में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे और आप अपनी मेहनत से मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर परिवार में आज दिन आनंदमय रहेगा। रचनात्मक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें