फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish : 4 मूलांक के लोगों को धन लाभ और मान-सम्मान मिल सकता है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sun, 06 Apr 2025 06:12 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : freepik
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में क्या है अंतर? कैसे एक दूसरे से अलग है ये त्योहार
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक  1
आज कुछ मामलों में आपको नए अवसरों के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थितियों में बदलाव भी देखने को मिलेगा।   विवाहित जीवन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अच्छा है। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज के दिन परिवार व करीबी दोस्तों के साथ लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन परिवार के साथ प्रति सचेत रहें। आज के दिन आपको अपनी दैनिक क्रिया-कालापों पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने किसी भी काम को धैर्य के करना होगा। धन संबंधी परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
कार्य क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। नए दोस्त भी बनेंगे। करियर में कोई बड़ा अवसर हाथ में मिल सकता है। आपको अपने लक्ष्यों के नजदीक जाने का मौका मिलेगा। दोस्तों संग मेल-मिलाप करने के मौका मिल सकता है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आपको अचानक अच्छी खबर मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि हो सकती है। लेकिन आफको जल्दबबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना होगा। आपको अपना ध्यान आज अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रखना होगा तभी आपके काम बन सकेंगे। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज घर की सुख-शांति में कमी आ सकती हैं। छोटे भाई से मतभेद हो सकता है। आज आपको अपने आत्मविश्वास का पूरा साथ मिलेगा। कठिन से कठिन काम भी बहुत ही आसानी के साथ पूरा होगा। लोगाों का ध्यान आपके ऊपर रहेगा। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
दिन बहुत ही अच्छा और सुखद बीतेगा। आपको नई संभावनाओं का आकाश मिलेगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए नौकरी के अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। धन लाभ के अच्छे योग और मौक मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने के बाद अच्छी सफलता मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप जमीन जायदाद खरीद सकते हैं। आज आपको पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी भविष्य की योजनाओं को को उड़ान देने के लिए नए मौके मिल सकते हैं। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज निवेश करें आपके लिए अच्छा दिन हैं और मिले हुए अवसर का लाभ उठाए। आज के दिन गृहस्थ जीवन में मधुरता कम रहेगी। आज आपका मन रचनात्मक कार्यो में लगेगा। नई योजनाओं पर काम करने मौका मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता और नयापन जारी रहेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज के दिन आपको मानसिक रूप से बहुत तैयार रहना होगा। कोई भी फैसला लेते समय बहुत ही सोच-समझकर लेना होगा। दूसरे के किसी मामले में आपको आज ज्यादा ध्यान नहीं देना है। तनाव से छुटकारा मिलने के समय है। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें