फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 05 Jul 2024 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपको अपने भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के बहुत सारे अवसर आपको मिलेंगे। दिन मिलाजुला साबित होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ गिले-शिकवे दूर होंगे। आप समान विचारधारा वाले लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 2
आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। आपका परिवार आपकी पेशेवर सफलताओं का जश्न मनाने के लिए तैयार है। अपनी पदोन्नति या वेतन में वृद्धि का पूरा मज़ा लें। धन प्राप्ति की संभावना है लेकिन गलत निवेश से बचें। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
दिन का समय आप भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे असर मिल सकते हैं। आपका ध्यान आज आज अपने कामकाज पर ज्यादा रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर बेहतर ढ़ंग से कामकाज होगा।आज आपका पूरा ध्यान अपनी योजनाओं को पूरा करने पर रहेगा। आप अपने भविष्य के बारे में विचार कर सकते है। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
जीवन में अच्छे बदलावों के लिए भी पूरी तरह से तैयार रहें। घर पर मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। अपने जीवन में असंतोष की स्थिति न आने दें।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

दैनिक अंक ज्योतिष

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 5
नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन व्यस्त रहने वाला होगा। कामकाज में भागदौड़ रहने वाली होगी। योजनाएं आपके पक्ष में काम करेंगी। आज नए अनुभव, कार्यक्रम और योजनाएं आपके पक्ष में हैं। आप अपनी ताकत और सीमाओं का मूल्यांकन करने का प्रयास कर रहे हैं।
शुभ अंक- 30 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। अब आप हर तरह से स्वतंत्रता चाहते हैं फिर चाहें वो बौद्धिक स्वतंत्रता हो या आध्यात्मिक। कुछ समय निकालने और जीवन को नए सिरे से देखें।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
कोई मुद्दा आपको परेशान करेगा जैसे कोई सेहत से जुड़ा जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं। डॉक्टरों और बुजुर्गों से सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- केसरिया

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
दिन में आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय निकालकर अपने चाहने वाले संग व्यतीत करना होगा। आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते प्रतीत होंगे, जो सैर-सपाटे या घर के कामों में आपकी मदद करेंगे। प्रभावी बातचीत इस दिन की ज़रूरत है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपको अपने लोगों का साथ मिलेगा। व्यापार में आज का दिन आपके लिए अच्छा मुनाफा कमाने का दिन है। कुछ खुशखबरी आपको मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें