फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 31 May 2024 01:43 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
31 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपको धैर्य के साथ कामकाज करना होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके आगे के कार्य में बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए आज सही समय है। 
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
दिनभर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में अड़ेंगे आ सकते हैं जिससे आपका बहुत सारा धन खर्च हो सकता है। आप आज जरूरमंदों की सेवा में तत्पर रहेंगे।   घर की समस्याएं अभी आपको अपनी सफलता के रास्ते की बाधाओं की तरह लग सकती हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई उम्मीदों और परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के मामले में कुछ सफलताएं हासिल हो सकती हैं। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे आप व्यस्त रहेंगे और अपनी रचनात्मकता दिखा सकते हैं। 
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
भावुकता आज आपको बैचैन कर सकती है। असंतोष सफलता की पहली आवश्यकता है, इसलिए इस बैचनी का सही से उपयोग करें। आप अपने काम को ले कर पूरी तरह से आश्वस्त हैं किंतु प्रशंसा की कमी से निराशा होगी।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
धन संबंधित उन चिंताओं को शेयर करें जो आपको परेशान कर रही हैं। अपने दिल में छिपी इच्छाओं को अभिव्यक्ति दें। अभी अपनी शिक्षा में निवेश करें। यह लंबे समय तक आपकी मदद करेगी।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आप जिस बाधा या नुकसान का सामना कर रहे हैं, उसे कड़ी मेहनत से दूर किया जा सकता हैं। आपके प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा, इसलिए दुश्मनों की नकारात्मक बातों से प्रभावित न हों।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज कुछ भी करने से पहले दो बार सोचे और समझदारी से निर्णय लें। महत्वपूर्ण काम करने से बचें। पैसों को सोच समझ कर खर्च करें। महीने का यह दौर आपको नए आयाम खोजने के लिए आगे बढ़ाने वाला है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आप पार्टनर से दूरी महसूस कर सकते हैं। अगर ऐसा है तो रोमांटिक आउटिंग पर जाएं या साथी के साथ अकेले रहें। कार्य तनाव या भ्रम का स्रोत हो सकता है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें