Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
परिवार खासतौर पर बच्चों के साथ खाली समय का मज़ा लें। अगर आप जुए या सट्टेबाज़ी से बचेंगे तो अपनी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर सकते हैं। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
दिमाग में जो है उसे दूसरों से शेयर करें। दादा या दादा जी जैसा कोई व्यक्ति अभी आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
रचनात्मक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहरीन रहेगा। अपने प्रियजनों के साथ एक छोटी यात्रा का भी योग बन रहा हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
स्वयं के प्रयासों और कला के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए यह बेहतरीन समय है। आज बैंकिंग या वित्त पेशेवर से जुड़े लोगों को काम करते समय एहतियात बरतने की ज़रूरत है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
पिता या शिक्षक के लिए यह समय संकट भरा है इसलिए उनका ध्यान रखें। आज आप रचनात्मक दृष्टि से उच्च स्तर पर हैं और अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
अब आप नए प्रोजेक्ट से जुड़ने के भी इच्छुक हैं। अपने काम की उन्नति के लिए अपने संपर्कों में वृद्धि करें और नए प्लान बनाएं। याद रखें भीड़ से कुछ अलग करने वाला ही अपनी पहचान बनाता है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज जीवन के हर क्षेत्र में आपको लाभ होने वाला है। विदेशियों के साथ व्यापार या काम करना लाभदायक होगा। इस व्यस्त काल में अपने स्वास्थ्य का भी ख़याल रखें शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
दीर्घकालिक निवेश के अभी बचे। सितारे आपके जीवन को समृद्धि, सफलता और नई संभावनाओं से भरने की ओर इशारा कर रहे हैं। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
कार्यस्थल में आज आपको विजय प्राप्त हो सकती हैं जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। खुद पर विश्वास और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन