Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
भौतिक सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए यह काफी अच्छा समय है ǀ अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें और ऐसे दोस्तों और परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नही रहे हैं ǀ शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज अपने जाग्रति स्तर में भी बदलाव महसूस करेंगे,जो आपको अचानक ही अनुभव होगा ǀ इस समय अपने मन की बात सुनना ही उचित होगा ǀ शुभ अंक- 17
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
दिन आंतरिक उर्जा के उफान से शुरू होगा ǀआप खुद को शांत और बिलकुल धैर्यवान पायेंगे ǀआज बिज़नेस सम्बन्धी किसी बातचीत के लिए बहुत अच्छा दिन है। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है ,आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है ǀ अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें ǀ शुभ अंक- 15
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों पर पड़ेगा ǀ इसलिए आपको सोच-समझकर ही कुछ बोलना और कहना पड़ेगा ǀ शुभ अंक- 12
शुभ रंग- आसमानी नीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आप इस वक़्त अलौकिक घटनाओं से प्रभावित रहेंगे ǀ आप आज अपना दिन किसी रहस्यमयी मुद्दे की खोजबीन में बिताना चाहते हैं और कोई उपन्यास पढ़ सकते हैं ǀ शुभ अंक- 19
शुभ रंग- केसरिया
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आप किसी रहस्य पर से पर्दा उठाने का फैसला भी ले सकते हैं या किसी स्थिति/व्यक्ति के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करेंगे ǀ हालंकि,आपको यह सब करते हुए सावधान रहना होगा ǀ शुभ अंक- 23
शुभ रंग- नारंगी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं लेकिन तब तक आपको बोलने ,लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है ǀ शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सफेद
अंक 9
निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए ǀ आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा कर रहे हैं ,इस पर ध्यान दें ǀ शुभ अंक- 16
शुभ रंग- बैंगनी