फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 31 August: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 31 Aug 2022 12:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात खुलकर बताएं। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन पैसे की आमदनी अच्छी होगी।
शुभ अंक-24
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। गाड़ी को संभालकर चलाएं, वरना दुर्घटना हो सकती है। आज कुछ काम आसानी से निपट जाएंगे, तो वहीं कुछ काम के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक -4
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
नौकरी वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन इसका उपाय भी जल्द मिल जाएगा। आज आप कुछ पुरानी बातों पर गौर करेंगे। समय से दवा लेते रहें, वरना तबीयत ज्यादा बिगड़ जाएगी। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-21
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
परिवार में कुछ सामान के खरीदारी को लेकर विवाद हो सकता है। आज आप बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। शाम को कुछ साथियों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन अपने भविष्य के योजना के बारे में किसी को न बताएं।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- काला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज आपके काम की तारीफ होगी। आपका समय अच्छा रहेगा। अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं। शादी-शुदा लोगों के लिए समय थोड़ा कष्टदायक रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर आपस में विवाद हो सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज आप काम के दौरान कुछ नए दोस्तों से मिल सकते हैं। आज पूरा दिन हंसी-खुशी बीतेगा। इसके अलावा पैसा बचाने के लिए यह समय सही है। घर परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ बात बिगड़ सकती है, आपके पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग-लेमन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आज का दिन आपके लिए शुभ है। परीक्षा का रिजल्ट बेहतरीन आएगा। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उसके मनपसंद का खाना बना सकते हैं। जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नांरगी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज आपका दिन अच्छा है, कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आपका परिवार आपका पूरा सहयोग करेगा। साथ ही जीवनसाथी से कुछ सरप्राइज मिल सकता है। बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताएं। 
शुभ अंक-18
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपका साथी आपका पूरा ख्याल रखेगा। कुछ मानसिक परेशानी रहेगी, जिससे आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। गलत बातों को सोचना बंद करें और सिर्फ सकारात्मक बातों पर ही ध्यान दें। ऐसा करना आपके लिए सही साबित होगा।
शुभ अंक-24
शुभ रंग-हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें