फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 September Ka Ank Jyotish: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 30 Sep 2023 07:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
30 September Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
हाल ही में हुए किसी नुकसान के कारण हुआ पारिवारिक झगड़ा आपको परेशान कर सकता है। घर या वाहन की मरम्मत या नवीकरण पर ध्यान आकर्षित होगा। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
घर के मामलों को बीच में न छोड़ें बल्कि इनका सामना करें। आपके माता पिता आपको समर्थन दे सकते हैं। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आज आप हर बात को लेकर भावुक रहेंगे इसलिए छोटी छोटी बातों से निराश न हों। लोगों से बात कर के गलतफहमियों को दूर किया जा सकता है। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
किसी दुर्घटना या चोट से बचने के लिए यात्रा के समय सावधानी बरतें। भाई बहन या उधार आपके लिए चिंता का कारण हो सकता है। कड़ी मेहनत जारी रखें और करियर में नए मौके आपको खुद मिलेंगे। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आज का विषय आंतरिक जागृति है। मन के अंदर की गहरी आत्मनिर्भर प्रक्रियाएं और मानसिक उत्तेजनाएं आपको अपने मूल्यों और प्राथमिकताओं की ओर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज एक अच्छी मित्रता का रिश्ता बनने वाला हैं यहाँ की दुश्मन भी दोस्त बनेंगे। यह रिश्ते कौशल, ऊर्जा और कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आपको लोगों को उत्साहित और उत्तेजित करने की जरूरत है। दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताने का भी योग हैं।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
रोजाना की चिंताओं को छोड़ कर आज, आपने जो मुकाम हासिल किये हुए हैं उनके लिए आभारी बनें। अपनी योजनाओं के अच्छे और बुरे, दोनों ही पक्षों के बारे में सोचें क्योंकि इनके असफल होने की संभावना है।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी क्षमताएं और गुण आपकी विशेषता है। काम या पेशे से जुड़े मुद्दे आज आपको लाभ पहुंचाएंगे।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें