फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 30 May 2024 08:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
30 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। कुछ अटके हुए काम आपकी चिंता का विषय हो सकता है। योग-ध्यान, चिकित्सा या आध्यात्मिक उपाय इस समय आपका काम बनवा सकते हैं। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपको कुछ संभलकर रहना होगा नहीं तो आपके शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। आपको दूसरे की भावनाओं की कद्र करना होगा। किसी को धन उधार देने से बचें। आप आज अपने काम को प्राथमिकता देंगे। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
दिन आपके लिए बहुत अच्छा और लाभ देने वाला साबित हो सकता है।  सौभाग्य आपके साथ होगा बस अपने आकर्षण और अच्छी भावना को शो करें। आपके कुछ मामले चिंता का कारण बन सकते हैं। ऐसे में कोई भी बड़ा निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेना होगा। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आप धैर्य से लोगों की बातें सुनें और समझें। किसी छोटी सी गलती से आप भविष्य के सभी लाभों को खो सकते हैं। रिश्तों में खासकर अपने करीबी लोगों से मतभेद को दूर करने के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
दिल के मामलों में उदासीन महसूस कर रहे हैं लेकिन आपका कार्य संबंधी जीवन बेहद संतुष्ट है। अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान का मज़ा लें। कार्यक्षेत्र आपको अच्छी उपलब्धियां प्राप्त होंगी। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग-सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपको अपनी भलाई और कड़ी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रास्ते में कई मुश्किलें आएंगी किंतु अपने साहस को कम न होने दें। नौकरीपेशा जातकों को आज नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है क्योंकि कई जगहों से अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आप किसी महत्वपूर्ण मामलों में कोई भी निर्णय करने से पहले अपने से बड़े और योग्य व्यक्ति से सलाह जरूर लें। क़ानूनी मामलों के लिए आपको अपने शिक्षक या किसी सलाहकार के साथ यात्रा करने की ज़रूरत पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी ज़रूरतमंद की मदद करें इससे आपकी मित्रता मजबूत होगी। दूसरों की बातों को सुनना आपकी अधिकतर परेशानियों को दूर करेगा। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
सेहत संबंधी मामलों में आज आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं आपके घर कोई मेहमान आ सकता है जिससे आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धियां हासिल होने से आपका मन प्रसन्न हो सकता है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें