फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 30 May: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 30 May 2023 07:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
30 May Ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
भौतिक सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए यह काफी अच्छा समय है ǀ अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें और ऐसे दोस्तों और परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नही रहे हैं ǀ
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज अपने जाग्रति स्तर में भी बदलाव महसूस करेंगे,जो आपको अचानक ही अनुभव होगा ǀ इस समय अपने मन की बात सुनना ही उचित होगा ǀ
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- पीला 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
दिन आंतरिक उर्जा के उफान से शुरू होगा ǀआप खुद को शांत और बिलकुल धैर्यवान पायेंगे ǀआज बिज़नेस सम्बन्धी किसी बातचीत के लिए बहुत अच्छा दिन है।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है ,आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है ǀ अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें ǀ 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- ग्रे 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों पर पड़ेगा ǀ इसलिए आपको सोच-समझकर ही कुछ बोलना और कहना पड़ेगा ǀ
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- आसमानी नीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आप इस वक़्त अलौकिक घटनाओं से प्रभावित रहेंगे ǀ आप आज अपना दिन किसी रहस्यमयी मुद्दे की खोजबीन में बिताना चाहते हैं और कोई उपन्यास पढ़ सकते हैं ǀ
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- केसरिया 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, लेकिन काम में की गई जरा सी लापरवाही आपकी तरक्की को उलझा सकती है। भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। किसी से झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग-  नारंगी 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
नए मित्र बनेंगे। प्रेम संबंध भी कायम हो सकते हैं। मूड रोमांटिक रहेगा। अपनी मीठी वाणी से आप लोगों का दिल जीत लेंगे। बोनस मिल सकता है। वेतन में वृद्धि हो सकती है। जीवन की जो आशाएं हैं, वह पूरी होने की संम्भावना है। बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। दिन अनुकूल है। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग-  गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
मन शांत और खुश रहेगा। बच्चों का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्राएं होंगी। प्रेमियों को कुछ अजीब परिस्थियों का सामना करना पड़ सकता है। संगीत में रुझान बढे़गा। खुद के लिए शॉपिंग करेंगे। किसी महिला के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें