फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 वालों के लिए खुशनुमा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Mon, 30 Jun 2025 07:41 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish Today 30 June - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 30 June | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
Ank Jyotish Today 30 June - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। यात्रा की योजना बना सकते है। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉयलेट
विज्ञापन

3 of 10
Ank Jyotish Today 30 June - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज नए मित्रों का चयन सोच-समझकर करें। सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। बिजनेस में किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात संभव है। रिश्तें पहले से बेहतर होंगे। करियर को लेकर परिवार वालों से बात करेंगे।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा

4 of 10
Ank Jyotish Today 30 June - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज सेहत में दिक्कत हो सकती है। व्यापार में मिले घाटे से मन में हल्का तनाव हो सकता है। व्यायाम से ऊर्जा मिल सकती है। दोस्तों से मिलकर ताजगी महसूस होगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

5 of 10
Ank Jyotish Today 30 June - फोटो : adobe stock
अंक 4
करियर में आज सफलता प्राप्ति के योग। रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। वाहन खरीद सकते हैं। इसके अलावा नए घर को लेकर परिवार वालों से बात करेंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

6 of 10
Ank Jyotish Today 30 June - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज मेहनत का परिणाम मिलेगा। प्रेम संबंधों में समझ से आगे बढ़े। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त से लाभ होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति की संभावना भी बन रही है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
Ank Jyotish Today 30 June - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन आप समझदारी से रिश्तों में आगे बढ़े। दोस्त आपके दिन को सुंदर और खुशनुमा बनाने के लिए पिकनिक पर लेकर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
Ank Jyotish Today 30 June - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज आप नौकरी के लिए किसी इंटरव्यू को दे सकते है। बैंक बैलेंस में सुधार आएगा। निवेश में लाभ होगा।मित्रों के साथ तालमेल नहीं बैठेगा। करियर-कारोबार में मंद गति से ही सही, लेकिन प्रगति होती नज़र आएगी।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
Ank Jyotish Today 30 June - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी नए काम से अच्छा लाभ होगा। यात्रा या बाहर से कोई मौका मिल सकता है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत भी बनेंगे।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

10 of 10
Ank Jyotish Today 30 June - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज दिन सामान्य रहने वाला है। प्रेम-प्रसंग में धैर्य बनाए रखें । वाणी का खास ध्यान रखे, क्योंकि कार्यक्षेत्र में गलत व्यवहार के कारण वर्षों से चले आ रहे संबंधों में दरार पड़ सकती है।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग -नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें