Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज आप खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा और सामाजिक दायरा भी फैल सकता है। जो लोग अकेले हैं, उनके जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। हालांकि, निजी कामों को पूरा करने में समय की कमी रहेगी। कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य और शांति से सब ठीक हो जाएगा। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
भविष्य की प्लानिंग को अमल में लाने का बेहतरीन समय है। खासकर महिलाएं आज अपने काम के प्रति सजग रहेंगी। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, इसलिए अपनी बातों और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। खर्चों को लेकर सजग रहें और कार्यक्षेत्र में आज व्यस्तता बनी रह सकती है। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपके विचारों में स्पष्टता आएगी जिससे निर्णय लेने में मदद मिलेगी। कुछ नया सीखने की प्रेरणा जागेगी और पुराने तनावों से राहत मिलेगी। अकेले में थोड़ा समय बिताना मन को शांत करेगा। व्यापार में फिलहाल खास लाभ की उम्मीद न करें, लेकिन सेहत सामान्य रहेगी। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
दिन भर भागदौड़ रहेगी, लेकिन काम में सफलता मिलने से सारी थकान दूर हो जाएगी। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, इस समय का पूरा फायदा उठाएं। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह निभा पाएंगे। कोई पुराना अटका मामला भी हल हो सकता है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज कोई रुका हुआ काम पूरे होने की संभावना है। घर को व्यवस्थित करने के लिए कुछ बदलावों पर चर्चा हो सकती है। लेकिन ध्यान रखें, अपनी योजनाएं और गतिविधियां सबके सामने साझा न करें। मेहनत और ईमानदारी का आपको अप्रत्याशित फल मिल सकता है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज आर्थिक स्थिति बेहतर दिख रही है। परिवार के साथ संवाद करने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और कोई करीबी रिश्तेदार आपके घर आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
नई योजनाएं शुरू करने का अच्छा समय है। बड़े-बुजुर्गों से मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आगे का रास्ता साफ दिखेगा। युवाओं के लिए यह दिन सफलता देने वाला रहेगा। वाहन या उससे जुड़े कामों में सुधार होगा और मन में पॉजिटिव सोच बनी रहेगी। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन सामाजिक कार्यों और मेल-जोल में बीतेगा। अगर कोई विवाद या समस्या लंबित है तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए संवाद में सावधानी रखें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान दे सकता है। विदेश यात्रा से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
क्रोध और आलस्य आज के दिन को बिगाड़ सकते हैं। कुछ लोग आपकी सफलता से जल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी या काम से जुड़ा कोई फैसला शांति से लें। घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। अगर वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो दिन शुभ है। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।