फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 30 जनवरी: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 30 Jan 2021 07:37 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions 30 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
सतर्क रहें, शेयर सट्टा, लौटरी, द्वारा हानि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सोच-समझकर आज अपने भविष्य के फैसले लें। धन का व्यय अधिक होगा।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
आंखों में इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। क्रोध से बचें। संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। म्यूच्यूअल फण्ड आदि में निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग - हल्का पीला

4 of 10
number
अंक 3
क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा क्रोध आपके रिश्तों को खराब कर सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। किसी से कहासुनी हो सकती है। प्रेम संम्बन्धों में विवाद उत्पन्न हो सकता है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
नए प्रेम संबंध बनेंगे, साथ ही पुराने संबंध प्रबल होंगे। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें, इसके साथ हर विषय पर खुद आंकलन करें। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों का बर्ताव आप को गुस्सा दिला सकता है। संयम रखे बात को ना उलझाए।
शुभ अंक- 60
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। प्रॉापर्टी खरीद रहे हैं तो पेपर ध्यान से पढें। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। आज मनोरंजन में मन ज्यादा लगेगा। मन में सकारात्मकता का भाव बना रहेगा। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द मिलेगा।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
सर्दी-जुकाम और बुखार से आप परेशान हो सकते हैं। बाहर का खाना न खाए। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। अहंकार आपके घरेलू रिश्तों में दरार ला सकता है। माता-पिता से संबंध खराब हो सकते है।
शुभ अंक -14
शुभ रंग - हल्का नीला

8 of 10
number
अंक 7
बच्चे पढ़ाई लिखाई में बेहतर प्रदर्शन करें। प्रेम में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन अंततः आपके संबंधों में मधुरता बनी रहेगी | आज सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे पढ़ लें। पुत्र का साथ मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
शुभ अंक -14
शुभ रंग - सफेद

9 of 10
number
अंक 8
आपके चिड़चिड़ा स्वभाव के कारण आपके दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। धन खर्च होगा। ये धन मनोरंजन पर खर्च हो सकता है। अपनी प्रवृति पर काबू रखें। नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। व्यापार के लिए समय उत्तम है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
विद्यार्थियों को आज के दिन अच्छी खबर मिल सकती है। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। वह प्रतियोगिता में सफल होंगे। शिक्षकों को मान-सम्मान मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। सुख, वैभव और यश की प्राप्ति होने से वैवाहिक जीवन में सुखी रहेगा। 
शुभ अंक -30
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें