फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 30 August: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 30 Aug 2022 06:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
किसी दुर्घटना या चोट से बचने के लिए यात्रा के समय सावधानी बरतें। भाई बहन या उधार आपके लिए चिंता का कारण हो सकता है। कड़ी मेहनत जारी रखें और करियर में नए मौके आपको खुद मिलेंगे। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज आप में असंभव को भी संभव करने की लालसा है। आपकी मंज़िल दूर नहीं है, बस अपने क़दमों को तब तक आगे बढ़ाते रहें जब तक आपका लक्ष्य सामने न हो। कार्य को पूरा करने के लिए अपने अहंकार को छोड़ कर दोस्तों और प्रियजनों की मदद लें। 
शुभ अंक- 32 
शुभ रंग- पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
नए रचनात्मक विचार अभी आपके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। संगीत, फैशन या कला के लिए अपने जुनून को बताने के लिए यह अच्छा समय है। मनोरंजक गतिविधियों का मज़ा लें क्योंकि इस समय प्यार हवाओं में है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
रोमांटिक पलों के लिए समय निकालें। वित्तीय मामलों और अन्य सांसारिक मामलों की तुलना में लोगों से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। अपने कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचारों को प्रोत्साहित करें।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
रोजाना की चिंताओं को छोड़ कर आज, आपने जो मुकाम हासिल किये हुए हैं उनके लिए आभारी बनें। अपनी योजनाओं के अच्छे और बुरे, दोनों ही पक्षों के बारे में सोचें क्योंकि इनके असफल होने की संभावना है।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे क्योंकि उन्हें भी आपके स्नेह, ध्यान और समय की ज़रूरत हैं। ऑफिस के साथ साथ घर के कामों के लिए भी वक्त निकालें। अपने कामों के प्रति ज़िम्मेदार रहें, इससे आप अपने प्रियजनों का विश्वास जीत पाएंगे। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- लाल

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अभी आपको दूसरों से मिलने जुलने की बहुत ज़रूरत है। अपने साथी या किसी खास के साथ समय बिताएं। धन खर्च करते समय सजग और समझदार बनें।  आगे बढ़ने और विवेक से काम करने और संपर्क के लिए यह समय उचित है। 
शुभ अंक- 8 
शुभ रंग- बैंगनी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज का दिन अतिरिक्त जिम्मेदारियों, छोटी यात्राओं, फोन कॉल, ईमेल और अन्य संचार के साधनों में बीतने वाला है। नए संबंध भी बनेंगे। आप अभी भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं और आपका आत्मविश्वास भी दिख है। हर कोई आपके साथ रहना चाहता हैं। 
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज आपको यह सन्देश मिलेगा कि केवल धन खुशियों की चाबी नहीं है। कार्य में आपकी योग्यताओं के चर्चे होंगे और आप सभी क्षेत्रों में प्रवीणता दिखाएंगे। धैर्य के स्तर को उच्च बनाये रखें ताकि आपकी सभी चिंताएं दूर हों। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें