अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज आत्मविश्वास की चमक आपके व्यक्तित्व में झलकेगी। निर्णय लेने में आप आगे रहेंगे, लेकिन दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। प्रेम और कार्यक्षेत्र दोनों में आपकी बातों का वजन रहेगा। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
भावनाओं का प्रवाह तेज रहेगा। मन किसी पुराने रिश्ते की ओर खिंच सकता है। बातचीत में मधुरता रखें, वही आपके रास्ते आसान बनाएगी। निजी जीवन में सुकून मिलेगा यदि आप खुद को खुला रखें। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज विचारों में स्पष्टता आएगी। काम के साथ-साथ रिश्तों में भी संतुलन बनाने की जरूरत होगी। यदि कुछ नया शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। आत्मसंयम से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, परन्तु धैर्य से काम लेंगे तो हर समस्या का समाधान मिल जाएगा। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें, संदेह की बजाय संवाद को प्राथमिकता दें। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा, नई योजनाएँ या नए संपर्क बनने का योग है। बातचीत में चतुराई और प्रसन्नता रहेगी। जो दिल में है, उसे बेझिझक कहें, सफलता आपके कदम चूमेगी। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
सौंदर्य और प्रेम के क्षेत्र में आज आपके सितारे बुलंदी पर हैं। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। प्रियजनों से जुड़ी छोटी-छोटी खुशियां बड़े सुख में बदल सकती हैं। घर-परिवार में प्रेम भरा वातावरण रहेगा। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
अंदरूनी सोच आज गहरी होगी। अकेले समय बिताने की इच्छा रहेगी, लेकिन प्रियजनों का साथ आपको नई ऊर्जा देगा। अपने विचारों को सही दिशा में लगाएं, और संदेहों को खुद से दूर रखें। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
कर्म और परिश्रम आज आपका मुख्य मंत्र रहेगा। जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें समर्पण भाव दिखाना जरूरी है। प्रेम संबंधों में थोड़ी कठोरता आ सकती है, लिहाज़ा संवाद में कोमलता रखें। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
ऊर्जा और जुनून से भरे रहेंगे। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो छोटी-छोटी बातों में तनाव हो सकता है। प्रेम और कार्यक्षेत्र दोनों में संतुलन बनाए रखना आज जरूरी होगा। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।