Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
दिन आपके लिए शुभ और लाभ देने वाला हो सकता है। आय में इजाफा होने आपको खुशी मिलेगी। वहीं नए व्यापार को या कोई भी कार्य योजना करने से पहले सोच लें। अचानक किए हुए कार्य से हानि हो सकता है। यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत मे कुछ गिरावट भी रह सकती है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आपके लिए आज का दिन खर्चे वाला होगा। आपके लिए कार्यस्थल पर किसी के साथ बहसबाजी हो सकती है। आलसी महसूस करेंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। निवेश से लाभ मिल सकता है। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- नीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। जो लोग व्यापार में हैं उन्हे अच्छा मुनाफा हासिल होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लेकिन आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। प्रेम के साथ दिन बीतेगा। लाटरी सट्टे में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगा। छोटी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है, जो आपके जीवन की राह बदल सकता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। मनचाहा पार्टन मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छे से व्यातीत होगा। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आज आपको धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। जिससे आपको रुके हुए कई काम पूरे होंगे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ भूमि और मकान आदि संबंधित मामले उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों को ब्रेक मिलेगा। मनचाहे कोर्स में एडमीशन हो सकता है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिसे आपके जीवन में धन की कमी महसूस नहीं होगी। लेकिन आपको अपने अहंकार को हावी न होने दें। ऑफिस के सहकर्मी अपके विरूद्ध हो सकते हैं। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकते हैं। शुभ अंक-11
शुभ रंग- सफेद
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगा। इंटरव्यू में भी सफलता मिल सकती है। खुशियों भरा दिन जीवन में प्रगति लाएगा। लेकिन आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। प्रेमी रूठ सकता है। धैर्य से काम लें। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
उच्च शिक्षा में रुकावट आ सकती है। विदेश योग बन सकता है। प्रेमी विवाह के लिए प्रपोज कर सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। शरीर में दर्द हो सकता है। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- लाल
अंक 9
मित्र या कुछ रिश्तेदार घर में दखल देंगे। जिस कारण मन विचलित हो सकता है। परेशानियां बढ़ सकती हैं। अचानक दुर्घटना घट सकती है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी