Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
भाग्य का साथ भरपूर मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे ढंग से बीतेगा। इसके लिए आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैँ।अपने परिश्रम के फल का और सकारात्मक प्रतिक्रिया का आनंद लें। शुभ अंक- 17
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
कुछ नजदीकी लोग आपको हमेशा प्रेरित करते है। दिन में केवल उन्ही कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जो आप करना चाहते हो। काम के बोझ से आपको मुक्ति मिलेगी। घर परिवार में खुशियां रहेंगी। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक चिंताएं दूर होंगे लेकिन सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं बीतेगा। अगर आपके परिवार या प्रियजनों को आपकी ज़रूरत हैं तो उनके आराम को प्राथमिकता दें, या शायद उनके साथ रहने के लिए एक छोटी सी यात्रा करें। शुभ अंक- 25
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
जीवनसाथी का साथ मिलेगा जिसके चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। काम का परिणाम आपके पक्ष में दिखाई देगा। बनते हुए काम अब आसानी से बनने लगेंगे। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
हानि होने के संकेत हैं। आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है जिसके चलते आपका मन उदास भी रह सकता है लेकिन चिंता करने छोड़ दें। भागदौड़ से थोड़ा समय निकाल आराम करें फिर उसके बाद पूरे जोश के साथ काम में लग जाएं। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
कार्यशैली में बदलाव के कारण कारण समृद्धि और विकास होगा। आज अपने परिवार के नजदीकी सदस्यों के साथ भावनात्मक संबंध बन सकते हैं। धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। अपने विश्वास के बारे में पूरा ज्ञान प्राप्त करने के लिए यात्रा करें। अपनी देखभाल के लिए समय निकालने क्योंकि बदलाव अभी निश्चित है। शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आने वाले समय में आप वो सब कुछ प्राप्त करने वाले है जिसके अभी सपने देख रहे हैं। आप उन सभी बाधाओं से छुटकारा पाएंगे जो पिछले की दिनों से आपके रास्ते को अवरुद्ध कर रही हैं। शुभ अंक- 8
शुभ रंग - गहरा हरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
प्रेमी के साथ रोमांस का भरपूर आनंद उठाएंगे। दिन भर उत्साह बना रहेगा। यात्रा हो सकती है और खर्च भी बढेंगे। नए कार्यों को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। पेट की तकलीफ हो सकती है। शुभ अंक- 33
शुभ रंग- मेजन्टा
अंक 9
विद्यार्थियों को मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं रहेगी। परिवार में सम्बन्धों को मजबूत करने में समय लगाएंगे। सामाजिक जन सम्पर्क कायम रखेंगे। शुभ अंक - 15
शुभ रंग- वायलेट