फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 October Ka Ank Jyotish : रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 29 Oct 2023 12:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
29 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
काम में प्रतिस्पर्धा आपके तनाव का स्रोत है। कड़ी मेहनत करें और आपके प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा। नए प्रशिक्षण या नया कौशल सीखने के अवसर मिलेंगे। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
बुद्धिमानी से खर्च करें और यात्रा के दौरान चोट या दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधान रहें। आज आप जिस ऊर्जा को महसूस करेंगे वो आपको आकर्षण का पात्र बनाएगी। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अहंकार न करें क्योंकि यह आपको सफलता में बाधा बन सकता है। ईर्ष्या करने वाले भी आपकी तारीफ़ किये बिना नहीं रह पाएंगे।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
काम-काज आज अजीब और भ्रम का स्रोत हो सकता है। व्यसन, जुए, बिना योजना की यात्रा और अतिरिक्त मौद्रिक जोखिम से बचें। इनसे राहत मिलने के बजाय आपको तनाव ही होगा। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
आज धन आपकी प्राथमिक चिंता का विषय होगा, आज आप खुशियों की तलाश में हैं।परोपकार, सामाजिक कार्य और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करना आज आपको सुकून देगा। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
कार्यस्थल में भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते है। अच्छी योजना अच्छे निर्णय लेने में मदद करती है इसलिए अच्छी योजनाएं बना कर आप अपने सपनों को पूरा कर सकते है।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आप अभी अपने स्वास्थ्य, घर की मरम्मत या कर्ज को लेकर चिंतित हो सकते हैं। घर पर रहने और वित्त को सुलझाने के लिए समय निकालें। रिश्तेदार शायद आपके माता पिता या अंकल आपके काम में आपकी मदद करेंगे। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज अपने पुराने दोस्तों के साथ फिर से मिलने का अच्छा समय है क्योंकि आज आप अच्छे मूड में हैं। आप जीवन की चिंताओं को छोड़ कर आनंद और खुशी के साथ हर पल को जीना चाहते है। इन पलों को खुल कर जिएं ।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आपको घूमने या छोटे भाईबहन और दादादादी से मिलने का अवसर मिलेगा। बातचीत में कूटनीति महत्वपूर्ण है। दूसरों के साथ सम्पर्क में रहने के लिए सभी साधनों का उपयोग करें जैसे ईमेल, टेक्स्ट, फोन और सोशलमीडिया।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें