फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 29 May 2024 07:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
29 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज जीवन के हर क्षेत्र में आपको लाभ होने वाला है। विदेशियों के साथ व्यापार या काम करना लाभदायक होगा। इस व्यस्त काल में अपने स्वास्थ्य का भी ख़याल रखें।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
दीर्घकालिक निवेश के अभी बचे। जितना हो सके अपने आसपास के लोगों को खुश रखें। नए कार्यों और प्रोजेक्ट में समय बिताएं। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
व्यापार में लाभ पाना चाहते है तो सोच समझ कर निवेश करें। कोई दोस्त या शुभ चिंतक अचानक आई घरेलू मुसीबतों को दूर करने में मदद करेगा। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
लम्बे समय से अटके हुए कार्य आज पूरे होने की कगार पर हैं जिससे आपको खाली समय मिलेगा। आप अपने नेतृत्व में कंपनी को शीर्ष तक ले जाने में सक्षम हैं बस खुद पर भरोसा रखें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
कार्य वो करें जो धन ही नहीं बल्कि संतुष्टि भी प्रदान करता हो। आज किसी बदलाव की संभावना है लेकिन आप अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को अच्छे से संभाल लेंगे।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
घर में किसी परेशानी से सामना हो सकता है। कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें क्योंकि जो आप आज करते हैं उसका प्रभाव आपके भविष्य में पड़ता है। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आपके करियर और मूड में बदलाव आपको परेशान कर सकता है। आज समस्याओं को अवसरों में बदलने की कोशिश करें। उच्च शिक्षा या कौशल प्रशिक्षण से आपको नए और बेहतर मौके मिलेंगे।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
पैसा आज आपकी चिंता का मुख्य विषय है। भविष्य में आप अपने आर्थिक लाभ के लिए नए साधनों को खोज लेंगे। पूरी तैयारी के साथ कमर कस लें क्योंकि आपके चाहने वालों को आपसे बहुत उम्मीदें हैं। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आप रचनात्मक दृष्टि से उच्च स्तर पर हैं और अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। अब आप नए प्रोजेक्ट से जुड़ने के भी इच्छुक हैं। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें