फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 29 March 2023: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 29 Mar 2023 06:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
29 March Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
काम करना अभी आपके लिए फायदेमंद है। आपके परिश्रम को नोटिस किया जा रहा है। एक पुरस्कार, शायद स्थिति या वेतन में बदलाव की भी संभावना है। आपके नेतृत्व के गुणों की आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
सफलता का मज़ा लें क्योंकि इसे आपने कमाया है। पूर्णतावादी और प्रतिभावान दो ऐसे शब्द हैं जो आप पर पूरी तरह से सही बैठते है। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आज का दिन अतिरिक्त जिम्मेदारियों, छोटी यात्राओं, फोन कॉल, ईमेल और अन्य संचार के साधनों में बीतने वाला है। नए संबंध भी बनेंगे। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
स्वास्थ्य या आर्थिक चिंताएं अभी आपको परेशान कर सकती है, जिससे आप बंधा हुआ या सीमित महसूस कर सकते हैं। अपने विश्वासों के बारे में पूरा ज्ञान प्राप्त करने के लिए यात्रा करें। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
अपनी देखभाल के लिए समय निकालने क्योंकि बदलाव अभी निश्चित है। तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दें। आज आपको यह सन्देश मिलेगा कि केवल धन खुशियों की चाबी नहीं है।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
कार्य में आपकी योग्यताओं के चर्चे होंगे और आप सभी क्षेत्रों में प्रवीणता दिखाएंगे। धैर्य के स्तर को उच्च बनाये रखें ताकि आपकी सभी चिंताएं दूर हों।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
हाल ही में हुआ कोई नुकसान आपके दुःख का कारण बन सकता है। बुरे और जोखिम भरे व्यवहार से बचें क्योंकि यह आपके अपमान या ख़राब स्वास्थ्य का कारण बनेगा। दोस्तों के साथ सामाजिक बातचीत का आनंद लें। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आने वाले दिनों में अच्छा भाग्य आपका इंतजार कर रहा है। जिस भी कला और तकनीक को आप सीखना चाहते है, उसे लक्ष्य बनाना आपको पूर्णता प्रदान करेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी बस इसे अपने खुद पर हावी न होने दें।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
घर में हो रहे झगड़ों के कारण आप फंसा हुआ सा महसूस करेंगे। पति या साथी के साथ बात करना हर समस्या को हल करने के अच्छा तरीका है। बड़े पैमाने पर निर्णय लें।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें