फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 29 march 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 29 Mar 2022 08:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अचानक आया बदलाव आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। आप अभी बातचीत नहीं करना चाहते बल्कि अकेला रहना चाहते हैं। ध्यान करने के लिए समय निकालें और अपने सपनों को लिखें। 
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
पदोन्नति और तनख्वाह  में वृद्धि का आनंद लें। अपने क्षितिज का विस्तार और नए लोगों के साथ बातचीत आपके सफल होने का एक मौका है। लोगों से सामाजिक और भावनात्मक रूप से बात करें। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आज का दिन आपके लिए शानदार है। प्रसिद्धि और पहचान मिलेगी जिनका आप और आपके प्रियजन इतने दिनों से इंतज़ार कर रहे थे।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आपके जीवन का कोई विशेष व्यक्ति किसी मुसीबत या बीमारी का सामना कर सकता है। अगर बदलाव को अनदेखा नहीं कर सकते हो तो उसे अच्छे से संभालने का प्रयास करें। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
आज आपके अनुशासित प्रयासों के लिए शानदार पुरस्कार मिलने वाला है। जो भी आपको प्राप्त होगा, आप उसके हकदार हैं। आपका इनाम प्रसिद्धि, सर्वजनिक पहचान या प्रियजनों से मिलने वाली प्रशंसा कुछ भी हो सकता है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपके ध्यान की ज़रूरत है। किसी डील के अंत के लिए अभी आपको बैठकों या अनुबंधों में शामिल होना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आज आपके सपने सच हो सकते है। घर पर किसी भी मतभेद को हल करने के लिए आप अपने सबसे नज़दीकी लोगों की जरूरतों पर ध्यान दें। 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हल्का नीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आपके ग्रह बता रहे हैं कि आज आपकी जैकपॉट जीतने की पूरी संभावना है। अपने आकर्षण  के साथ आप सबका दिल जीत लेंगे। अतीत की व्यस्त गतिविधियों के बाद आज का दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। यह शांति भरे क्षण आपके लिए फायदेमंद है। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
काम आपके तनाव का कारण बन सकता है। रोमांस के लिए समय निकालें। अधूरे रिश्तों को समाप्त कर सकते हैं। नए अवसर और आय के नए स्रोत अब दिखने लगे हैं। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मजेन्टा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें